'राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में AAP ठोकेगी ताल', 5 राज्यों के चुनाव की तारीखों की घोषणा पर केजरीवाल
Assembly Elections 2023: भारतीय चुनाव आयोग सोमवार को देश के पांच राज्यों - मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में होने विधान सभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। जिसके बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पूरी तरह से फॉर्म में आ चुकी है। एक तरफ, कांग्रेस ने दावा ठोका है कि चुनाव की तारीखों का ऐलान बीजेपी की हार की घोषणा है।
वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि हम राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पूरी ताकत से लड़ेंगे। केजरीवाल ने यह भी कहा कि जल्द ही उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे। क्या आप इंडिया ब्लॉक के हिस्से के रूप में चुनाव लड़ेगी?

चुनाव के लिए आप की तैयारी के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि हम राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पूरी ताकत से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी इंडिया ब्लॉक के हिस्से के रूप में चुनाव लड़ेगी, तो उन्होंने कहा कि जो भी होगा उससे अवगत कराया जाएगा।
आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर से अलग-अलग दिनों में होंगे और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ को छोड़कर सभी राज्यों में एक ही चरण में मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications