ED के छठे समन पर पेश होने से अरविंद केजरीवाल का इनकार, AAP ने बताया गैरकानूनी नोटिस

Arvind Kejriwal: कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होने से इनकार कर दिया। इस बारे में आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से जानकारी देते हुए बताया कि सीएम अरविंद केजरीवाल आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे।

इतना ही नहीं, आप ने इस नोटिस को भी 'गैरकानूनी' बताया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी ने अरविंद केजरीवाल को अब तक छह समन जारी किए हैं। इसमें से ताजा समन 14 फरवरी को जारी किया गया और उन्हें 19 फरवरी को ईडी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि, इस मामले में AAP का कहना है कि ईडी का समन गैर कानूनी है।

Delhi CM Arvind Kejriwal

अगर कानूनी रूप से सही समन भेजा जाता है, तो वह जरूर ईडी के समक्ष पेश हो जाएंगे। इस मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बयान जारी करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं होंगे, उसका समन अवैध (गैरकानूनी) है। केजरीवाल को बार-बार समन भेजने के बजाय ईडी को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

AAP के मुताबिक, ईडी द्वारा भेजे जाने वाले समन की वैधता का मामला भी अभी कोर्ट में विचाराधीन है। आप ने कहा कि ईडी खुद ही कोर्ट गई थी, इसलिए उसे अब बार-बार समन भेजने के बजाय कोर्ट के फैसला का इंतजार करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+