'संजय सिंह एक शेर हैं, हम कोर्ट जाएंगे', आप सांसद के परिवार से केजरीवाल की मुलाकात, पीएम मोदी को घेरा
Arvind Kejriwal Meets Sanjay Singh Family: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार देर शाम कथित शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार कर लिया है। संजय सिंह के रूप में आप को यह दूसरा झटका है।
इससे पहले ईडी ने इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। संजय सिंह की गिरफ्तार के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनके परिवार से मुलाकात करने पहुंचे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ सांसद संजय सिंह के परिवार के सदस्यों से मिले।
AAP एक कट्टर ईमानदार पार्टी: केजरीवाल
Recommended Video
संजय सिंह के परिवार से मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "आम आदमी पार्टी एक कट्टर ईमानदार पार्टी है। सब जानते हैं कि ईमानदारी का रास्ता बहुत कठिन होता है। आज अगर हम ईमानदारी का रास्ता छोड़ दें तो हमारी सारी समस्याएं खत्म हो जाएगी।"
केजरीवाल ने आगे कहा कि, "इनकी दुखती रग यही है कि ये लोग सिर से पैर तक भ्रष्टाचारी हैं और इनके पास हमारी ईमानदारी का काउंटर नहीं है। इन लोगों ने हमें बदनाम करने की हर संभव कोशिश कर ली है। पिछले एक साल से इन्होंने शराब घोटाले का नया राग अलापा है। इन लोगों ने हजारों रेड मारी, लेकिन इन लोगों को कुछ नहीं मिला। बस जबरन लोगों को गिरफ्तार किए जा रहे हैं।"
केजरीवाल ने पीएम मोदी को घेरा
केजरीवाल ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस केस में 1000 से ज्यादा छापेमारी हो चुकी है और कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है, लेकिन एक पैसा भी बरामद नहीं हो सका। पीएम मोदी सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। सोचिए आजादी के बाद पीएम मोदी हमारे देश के सबसे भ्रष्ट पीएम हैं।
'संजय सिंह शेर हैं, हम अदालत जाएंगे'
वहीं आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, "उन्होंने (ईडी अधिकारियों ने) उनके पूरे घर की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला और शाम को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। चुनाव आ रहे हैं और भारत गठबंधन बनने के बाद पीएम मोदी हताश हैं। वे 2024 तक कई लोगों को गिरफ्तार करेंगे। संजय सिंह शेर हैं... हम अदालत में मामला दायर करते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications