'रोज सुबह उठकर CBI-ED का खेल कर देते हैं शुरू', लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद केजरीवाल ने PM मोदी को यूं घेरा

'रोज सुबह उठकर CBI-ED का खेल कर देते हैं शुरू', लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद केजरीवाल ने PM मोदी को यूं घेरा

दिल्ली, 21 अगस्त: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ शराब घोटाले मामले में सीबीआई ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। मनीष सिसोदिया के खिलाफ जारी हुए इस लुक आउट सर्कुलर के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरे हुए तीखा हमला बोला है, साथ ही सवाल भी किया है। केजरीवाल ने कहा, 'रोज सुबह उठकर CBI-ED का खेल शुरू कर देते हैं। ऐसे देश कैसे तरक्की करेगा?।'

Recommended Video

    Manish Sisodia ने किया PM Modi का वीडियो शेयर, खुले पुराने राज| वनइंडिया हिंदी *Politics
    Delhi CM Arvind Kejriwal Manish Sisodia Look Out Circular CBI Central Government

    रोज सुबह उठकर CBI-ED का खेल कर देते हैं शुरू: केजरीवाल
    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया है। केजरीवाल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से रविवार 21 अगस्त को ट्वीक करते हुए लिखा, 'ऐसे समय जब आम इंसान महंगाई से जूझ रहा है, करोड़ों की संख्या में युवा बेरोज़गार हैं, केंद्र सरकार को सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर बेरोज़गारी और महंगाई से लड़ना चाहिए। उसकी बजाय ये पूरे देश से लड़ रहे हैं। रोज़ सुबह उठकर CBI ED का खेल शुरू कर देते हैं। ऐसे देश कैसे तरक़्क़ी करेगा?।'

    देश की जनता 2024 में इन्हें भेजेगी लुक आउट नोटिस: सिसोदिया
    खुद के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'मेरे खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री दिन भर ये सोचते हैं कि किसके खिलाफ नोटिस जारी करवाऊं किसके यहां रेड करवाऊं। किसकी सरकार गिरवाऊं। पीएम महंगाई और बेरोजगारी के बारे में नहीं सोचते। इन्हें देश को नंबर वन बनाने पर काम करना चाहिए, लेकिन ये केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को नंबर जीरो बनाने के बारे में सोच रहे हैं। अबकी बार देश की जनता इन्हें 2024 में लुक आउट नोटिस भेजेगी।

    मनीष सिसोदिया समेत 13 के खिलाफ जारी हुआ लुक आउट सर्कुलर
    न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली में शराब घोटाले मामले में सीबीआई ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 13 लोगों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर में उन आरोपियों के नाम हैं, जिनके खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। अब ये लोग देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकेंगे। वहीं, अगर ये लोग ऐसा करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें हिरासत में भी लिया जा सकता है।

    सर्कुलर में विजय नायर का नाम शामिल नहीं
    सीबीआई द्वारा जारी किए गए सर्कुलर में मुंबई की एंटरटनेमेंट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ विजय नायर का नाम शामिल नहीं है। शनिवार को नायर ने बयान जारी कर कहा था कि वह देश छोड़कर भागे नहीं हैं, बल्कि अपने निजी काम से बाहर हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+