सीएम केजरीवाल ने पंजाब रोड सेफ्टी फोर्स की शुरुआत पर दी बधाई, कहा- मान सरकार का सराहनीय कदम

Punjab Road Safety: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई पंजाब रोड सेफ्टी फोर्स की सेवा की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में AAP की सरकार बनने के बाद ऐसी बहुत सी नई नीतियों को लागू किया गया है जिसमें जनता की सहूलियत और फायदे को ध्यान में रखा गया है।

पंजाब सरकार ने शनिवार को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 'सड़क सुरक्षा फोर्स' की शुरुआत की गई है। जिसके तहत 5000 कर्मचारियों की नियुक्ति गई है। पंजाब की नई रोड सेफ्टी सर्विस में 144 हाईटेक वाहन शामिल किए गए हैं।

Arvind Kejriwal over Punjab Road Safety

रोड सेफ्टी सर्विस की शुरुआत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "आज का दिन पंजाब के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा...आज हम सड़क पर लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 'सड़क सुरक्षा फोर्स' शुरू करने जा रहे हैं। यह देश की पहली फोर्स होगी जो सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को समर्पित होगी। 144 हाईटेक वाहन और 5000 कर्मचारी सड़क पर लोगों की सुरक्षा करेंगे। साथ ही देश की किसी भी पुलिस के पास इतनी हाईटेक गाड़ियां नहीं हैं जितनी SSF के पास हैं।"

पंजाब सरकार की इस सर्विस पर बधाई देते हुए दिल्ली सीएम ने अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पंजाब सीएम भगवंत मान जी और पंजाब की जनता को इस सराहनीय कदम के लिए मैं बधाई देता हूं। पंजाब में AAP की सरकार बनने के बाद ऐसी बहुत सी नई नीतियों को लागू किया गया है, जिसमें जनता की सहूलियत और फ़ायदे को ध्यान में रखा गया है। सड़क सुरक्षा फोर्स की शुरुआत भी उसी का ही हिस्सा है। एक-एक करके सभी क्षेत्रों में शानदार काम होते रहेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+