दिल्ली की सड़कों पर दौडेंगी ऐप बेस्ड प्रीमियम बसें, अरविंद केजरीवाल ने दी मंजूरी

Delhi News: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण कम करने और आपके सफर को आरामदायक बनाने के लिए केजरीवाल सरकार ने लग्जरी बसों वाली प्रीमियम बस सेवा योजना को अपनी मंजूरी दे दी है। आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से जानकारी दी।

सीएम केजरीवल ने कहा कि प्रीमियम बस सेवा शुरू करने का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के अंदर निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम करना और प्रदूषण घटाने में मदद करना है। इतना ही नहीं, अपर मिडिल क्लास को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उनकी सरकार ऐप बेस्ड 'प्रीमियम बस सर्विस' शुरू करेगी।

Arvind Kejriwal

ये बसें एसी, वाई-फाई, जीपीएस, सीसीटीवी की सुविधा से लैस होंगी। इन बसों में अपनी सीट को ऐप के माध्यम से बुक करना होगा। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रीमियम लग्जरी-बसों के एग्रीगेटर्स को लाइसेंस दिए जाएंगे। जिससे एक लाइसेंस होल्डर कम से कम 25 बसें दिल्ली की सड़कों पर उतार सकेगा।

इतना ही नहीं, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इन बसों में किसी भी यात्री को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। इन बसों में यात्रा करने के लिए हर एक यात्री को अपनी सीट बुक करना होगी। आप बस की सीटें केवल मोबाइल ऐप और डिजिटल पेमेंट करके रिजर्व करवा सकेंगे। इतना ही नहीं, पेमेंट्स केवल डिजिटल होंगे।

इन बसों के अंदर आपको कोई टिकट नहीं मिलेगी और बस रुक-रुककर नहीं चलेंगी। खास बात यह है कि जहां से आप बुक करेंगे, वहीं बस आपको पिकअप करेगी। चलने और पहुंचने का टाइम तय होगा। इस योजना की शुरूआत करते हुए सीएम केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि इस स्कीम के आने से लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर बसों से सफर करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

इतना ही नहीं, इस स्कीम से दिल्ली में पलूशन कम होगा। केजरीवाल ने कहा कि जब दिल्ली में मेट्रो ट्रेन सर्विस शुरू हुई तो बहुत से लोगों ने स्कूटर का उपयोग बंद कर दिया और मेट्रो से यात्रा करने लगे, लेकिन जब मेट्रो में भीड़ बढ़ी तो वे फिर अपने वाहनों का उपयोग करने लगे हैं। लोअर मिडल क्लास के लोग बस में यात्रा करते हैं, लेकिन इस योजना से अपर मिडिल क्लास के लोग भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का विकल्प चुनेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+