'अपराध का राजनीतिकरण करना...', दिल्ली में बढ़ते क्राइम ग्राफ पर CM से लेटर का LG ने दिया करारा जवाब
Delhi: दिल्ली सीएम और एलजी के बीच बढ़ते क्राइम के मामलों को लेकर लेटर वॉर जारी है। सीएम ने बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए सीधे एलजी और गृह मंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, एलजी ने केजरीवाल की चिट्ठी का जवाब दिया
दिल्ली में बढ़ते क्राइम के मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच 'लेटर वॉर' शुरू हो गई है। पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सक्सेना को लेटर लिखा। जिसमें उन्होंने दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए सीधे एलजी और गृह मंत्री को जिम्मेदार ठहराया था।
वहीं, अब उपराज्यपाल ने उनके लेटर का करारा जवाब दिया है। वीके सक्सेना ने कहा कि अपराध का राजनीतिकरण करना इन दिनों एक आदत बन गई है। लेकिन, इससे कोई हल नहीं निकलता है। यह पीड़ित और उनके परिवार को और दर्द पहुंचाता है।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने लेटर के जवाब में हाल ही में हुए जघन्य अपराधों की भी चर्चा की। उन्होंने अपराधियों के प्रोफाइल पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मामलों में अपराधी 30 साल से कम उम्र के थे, जिनका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं रहा। एलजी ने आगे कहा कि पद संभालने के पहले दिन से ही दिल्ली में क्राइम पर नियंत्रण करना मेरी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रहा है। पुलिस आयुक्त के साथ दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा भी करता हूं।
केजरीवाल ने लगाए थे ये आरोप
आपको बता दें कि बीती 19 जून को केजरीवाल ने दिल्ली के बढ़ते क्राइम ग्राफ पर चिंता व्यक्त की। साथ ही उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखी। जिसमें मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा कि आप दिल्ली में नए हैं और बाहरी होने के नाते जमीनी हकीकत जानना मुश्किल है। लेकिन, गंभीर अपराधों में खतरनाक वृद्धि को एक संवैधानिक अधिकारी द्वारा सामान्य रूप से व्यवहार नहीं किया जा सकता है।
बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए सीधे एलजी और गृह मंत्री को जिम्मेदार ठहराया था। अरविंद केजरीवाल ने केंद्र शासित प्रदेश के भीतर अपराध दर में "खतरनाक" वृद्धि पर चर्चा करने के लिए सक्सेना के साथ कैबिनेट बैठक का भी प्रस्ताव भी रखा।
एलजी ने किया केजरीवाल के प्रस्ताव का स्वागत
वहीं, केजरीवाल के पत्र के जवाब में, सक्सेना ने मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों का स्वागत करते हुए उन्हें चर्चा के लिए आमंत्रित किया। हालांकि, उन्होंने अपराध के राजनीतिकरण के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि यह कोई हल नहीं देगा।












Click it and Unblock the Notifications