Delhi Chunav Result: AAP के बड़े चेहरों को लगा झटका, केजरीवाल से लेकर सिसोदिया तक नहीं बचा पाए सीट
Delhi Chunav Result: दिल्ली चुनाव के नतीजे सामने आना शुरू हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरे इस चुनाव में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं।
केजरीवाल से लेकर मनीष सिसोदिया तक अपनी सीट गवां चुके हैं। जबकि सौरभ भरद्वाज और अवध ओझा जैसे उम्मीदवार भारी वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। अब तक के रुझानों से AAP अपनी सत्ता गंवाती नजर आ रही है।

अरविंद केजरीवाल की सीट नई दिल्ली का हाल
अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से हार गए हैं। बीते 4 चुनावों में केजरीवाल की यह पहली हार है। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली से जीत दर्ज की है।
सौरभ भारद्वाज की सीट ग्रेटर कैलाश का हाल
आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक, सौरभ भारद्वाज अपनी सीट गंवा चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी की शिखा रॉय ने भरद्वाज को 3188 वोटों से हरा दिया है।
मनीष सिसोदिया की सीट जंगपुरा का क्या है हाल
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता मनीष सिसोदिया अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं। पटपडगंज सीट को छोड़ जंगपुरा से चुनाव लड़ना सिसोदिया को रास नहीं आया। बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवा ने सिसोदिया को 675 वोटों से हरा दिया है।
अवध ओझा की सीट पटपडगंज सीट का हाल
जाने माने शिक्षक अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी के साथ अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत की है। मनीष सिसोदिया की जगह AAP ने अवध ओझा को टिकट दिया था लकिन ओझा जीत दर्ज करने में नाकाम रहे। भाजपा के रविन्द्र सिंह नेगी ने उन्हें 28072 वोटों से हरा दिया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें












Click it and Unblock the Notifications