Delhi Chunav 2025: मतदान के दिन क्या करेगी AAP की स्पेशल वॉलेंटियर्स की टीम? 'आप' ने दी बड़ी जिम्मेदारी
Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक विशेष टीम का गठन किया है,जो मतदान केंद्रों पर अनियमितताओं और किसी भी गलत गतिविधि पर नजर रखेगी। पार्टी ने घोषणा की है कि मतदान के दिन ये प्रशिक्षित वॉलेंटियर बूथों का जांच करेंगे,पीठासीन अधिकारियों की डिटेल की पुष्टि करेंगे और मतदान प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव देश के सबसे महत्वपूर्ण चुनावों में से एक है। दिल्ली की राजनीति में आम आदमी पार्टी,बीजेपी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ चुनावों में कई बार ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से छेड़छाड़ और मतदान में गड़बड़ी के आरोप विपक्षी इंडिया ब्लॉक की ओर से लगाए गए हैं। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने इस तरह का कदम बढ़ाया है।

Delhi Chunav 2025: AAP ने किया प्रशिक्षित वॉलेंटियर को चुनाव में तैनात करने का फैसला
आम आदमी पार्टी ने अपने वॉलेंटियर को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया है, ताकि वे मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की कथित गड़बड़ी या गलत गतिविधियों का तुरंत पता लगा सकें।
Delhi Chunav 2025: कैसे काम करेगी AAP की स्पेशल टीम?
आप की ओर से जारी बयान के अनुसार,ये वॉलेंटियर मतदान केंद्रों पर जाकर निम्नलिखित कार्य करेंगे:
1)बूथ सेटअप की जांच- यह सुनिश्चित करना कि मतदान केंद्रों पर कोई असंगत गतिविधि न हो।
2)पीठासीन अधिकारी की जानकारी की पुष्टि- यह देखना कि सभी अधिकारी सही तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
3)कंट्रोल यूनिट आईडी की निगरानी- ईवीएम की पहचान संख्या का रिकॉर्ड रखना ताकि कोई गड़बड़ी न हो सके।
4)मतदान के आंकड़ों पर नजर- पूरे दिन के मतदान के आंकड़ों की पुष्टि करना और सुनिश्चित करना कि कोई भी गलत आंकड़ा दर्ज न हो।
5)ईवीएम की बैटरी प्रतिशत की जांच- मतदान समाप्त होने पर मशीन की बैटरी स्थिति की जाच करना, ताकि किसी भी प्रकार की कथित अनियमितता को पकड़ा जा सके।
6)दल के पोलिंग एजेंट्स की उपस्थिति दर्ज करना- यह सुनिश्चित करना कि 'आप' के पोलिंग एजेंट सही स्थानों पर तैनात हैं और मतदान प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बनी रहे।
Delhi Chunav 2025:ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड होगा डेटा
मतदान के बाद आम आदमी पार्टी एक वेब पोर्टल लॉन्च करेगी, जहां यह सभी जानकारी अपलोड की जाएगी। पार्टी के हिसाब से यह कदम पारदर्शिता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को उजागर करने के लिए उठाया गया है। यह पोर्टल बुधवार रात को मतदान समाप्त होने के बाद सक्रिय किया जाएगा।
Delhi Chunav 2025: शनिवार को होगी वोटों की गिनती
दिल्ली विधानसभा चुनावों की वोटों की गिनती शनिवार को होगी,जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि दिल्ली की सत्ता किसके हाथ में जाएगी। (इनपुट-पीटीआई)












Click it and Unblock the Notifications