Delhi Election 2025: दिल्ली में AAP, कांग्रेस या BJP किसकी बनेगी सरकार? क्या कह रहा चुनावी ट्रेंड
Delhi Election 2025: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी (बुधवार) को मतदान होगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान से 24 घंटे चुनाव प्रचार थम चुका है। इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ( AAP) कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा दम लगा रही है वहीं भाजपा और कांग्रेस दिल्ली चुनाव में इस बार अपनी जीत को लेकर काफी कॉन्फीडेंड नजर आ रही है।
बीते तीन दशकों में दिल्ली की राजनीति में खूब बदलाव को मिले केजरीवाल की आप आदमी पार्टी 2015 ओर 2020 पिछले दो बार से दिल्ली में बंपर जीत हासिल करती आई है। इससे पहले कांग्रेस ने लगातार 15 सालों तक दिल्ली की सत्ता पर कब्जा जमाए हुए थी वहीं भाजपा 1993 में महज एक बार दिल्ली में सत्ता पर काबिज रही। हालांकि इस बार के चुनाव में आप को भाजपा सीधी टक्कर देती नजर आ रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि दिल्ली में किस पार्टी की अगली सरकार बन रही है?

दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार?
बता दें 1993 में हुए पहले विधानभा चुनाव के बाद से एक बार छोड़कर हर बार दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। खास बात ये है कि दिल्ली चुनाव के साथ एक ऐसा ट्रेंड जुड़ा हुआ है जिससे चुनाव से पहले ही ये पता लगा जाता है कि दिल्ली में अबकी बार किसकी सरकार बनेगी।
दिल्ली चुनाव का ट्रेंड
दिल्ली में 1993 में पहली बार हुए विधानससभा चुनाव से ही ये ट्रेंड चलता चला आ रहा है कि जिस भी रजनीतिक पार्टी को 40 फीसदी वोट मिलते हैं उसकी सरकार बननी तय मानी जाती है। यानी दिल्ली में जीत-हार का पूरा खेल 40 प्रतिशत वोट पर निर्भर करता है। तो जो भी पार्टी 40 फीसदी से अधिक वोट हासिल करती है उसी की सरकार बनेगी।
दिल्ली चुनाव में जिस पार्टी को मिले इतने फीसदी वोट उसी की बनी सरकार
दिल्ली विधानसभा चुनाव 1993
दिल्ली विधानसभा चुनाव 1993 में भाजपा ने दिल्ली की 49 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा का वोट शेयर इस चुनाव में 42.8 फीसदी था और तब भाजपा की सरकार बनी थी।
दिल्ली विधानसभ चुनाव 1998
दिल्ली विधानसभ चुनाव 1998 में कांग्रेस ने 52 सीटों पर जीत हासिल की थी और कांग्रेस का वोट शेयर 47. था और राजधानी में पहली बार कांग्रेस की सरकार बनी थी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2003
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2003 में कांग्रेस ने 47 सीटों पर जीत हासिल की थी और वोट शेयर 48.1 फीसदी वोट मिला था और राजधानी में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनी थी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2008
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2008 कांग्रेस ने 43 सीटों पर जीत हासिल की थी और वोट शेयर 40.3 फीसदी वोट मिला था और राजधानी में लगातार तीसरी बार कांग्रेस की बहुमत की सरकार बनी थी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी और वोट शेयर 54.5 फीसदी था और राजधानी में केजरीवाल की आप पार्टी की सरकार बनी थी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी और वोट शेयर 53.8 फीसदी था और आम आदमी पार्टी की दोबारा सरकार बनी थी।
2013 में किसी भी पार्टी को नहीं मिला 40 फीसदी वोट तो....
हालांकि 2013 में अन्ना हजारे के आंदोलन के बाद हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव इस मामले में अपवाद था। इस चुनाव में किसी भी पार्टी को 40 फीसदी या उससे अधिक वोट शेयर नहीं मिला था। 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 33.3 फीसदी वोट, आम आदमी पार्टी को 29. 7 प्रतिशत वोट और कांग्रेस को 24. 7 प्रतिशत वोट मिल थे। इसके कारण चुनाव परिणाम त्रिशंकु जनादेश का आया और कोई भी पार्टी बहुमत की सरकार नहीं बना पाईं।
तो अकेले दम पर कोई भी पार्टी नहीं बना पाएगी दिल्ली में सरकार
दिल्ली विधानसभा चुना के अब तक के पैटर्न से ये बात तय है कि अगर इस बार के चुनाव में किसी भी पार्टी को 40प्रतिशत वोट शेयर नहीं मिलता है तो आप , कांग्रेस और भाजपा तीनों ही पार्टियां अकेले दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं होंगी और तब तोड़फोड़ और गठबंधन की सरकार बनने की संभावना बढ़ जाएगी।Delhi Election: क्या 2020 में सही साबित हुए थे एग्जिट पोल? जानिए पोलस्टर्स ने क्या की थी भविष्यवाणी












Click it and Unblock the Notifications