Delhi Chunav 2025: महिला वोट के लिए रेवड़ियों की बहार, AAP, कांग्रेस, BJP में उम्मीदवारी देने में पिछड़ा कौन?
Delhi Chunav 2025: पिछले कुछ वर्षों में हर राज्यों में महिला वोटरों ने बहुत बड़ा रोल निभाया है। यूं कहें कि कई राज्यों में सरकार बनाने-बिगाड़ने में आधी आबादी की ही चली है। इसी को देखते हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में तीनों प्रमुख दलों ने महिलाओं के लिए वादों की भरमार कर दी है। आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस और बजेपी कोई किसी से कम रहने के लिए तैयार नहीं है।
इसकी वजह हैं महिला वोटरों में मतदान के प्रति बढ़ी जागरूकता, जिसमें चुनावी रेवड़ियां बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण साबित हो रही हैं। दिल्ली में 17 जनवरी, 2025 यानी नामांकन दाखिल होने के आखिर दिन तक जो 89,142 नए वोटरों के नाम दर्ज हुए हैं, उनमें अधिकांश मतलब 62,608 महिलाएं हैं और पुरुषों की संख्या मात्र 26,528 है।

इस तरह से इस बार दिल्ली में कुल 1,56,14,000 वोटरों में महिला मतदाताओं की संख्या अब 72, 36,560 हो चुकी है। पुरुष वोटर 83,76,173 हो चुके हैं।
Delhi Chunav 2025: समर्पित वोटर बन चुकी महिलाओं के लिए चुनावी रेवड़ियों का सबने खोला पिटारा
मसलन, आप ने महिला सम्मान राशि के नाम पर हर महीने 2,100 रुपए देने का वादा किया है, तो कांग्रस ने प्यारी दीदी योजना और बीजेपी ने महिला समृद्धि योजना के नाम पर 2,500 रुपए देने की घोषणा की है।
आम आदमी पार्टी महिला वोटरों से इसी तरह से किए गए वादे की वजह से पंजाब में सत्ता सुख भोग रही है, तो कांग्रेस भी हिमाचल प्रदेश से लेकर, कर्नाटक और तेलंगाना में सत्ता का स्वाद चख रही है। बीजेपी को भी मध्य प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक में महिला वोटरों ने ही फिर से सत्ता का आनंद उठाने का मौका दिया है।
Delhi Chunav 2025: महिलाओं से वोट सभी को चाहिए, प्रतिनिधित्व देने के लिए सबके हाथ हुए तंग
लेकिन, देश की संसद से विधायिकाओं के लिए 33% महिला आरक्षण वाला संविधान संशोधन पास हो जाने के बाद, जब दिल्ली विधानसभा के 70 उम्मीदवारों की लिस्ट पर नजर पड़ती है तो साफ नजर आता है कि इन सभी दलों के महिला वोट लेने और उन्हें प्रतिनिधित्व देने का नजरिया अलग-अलग है।
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 210 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। लेकिन, इनमें तीनों बड़े दलों की हिस्सेदारी मात्र 26 उम्मीदवारों तक सीमित है। यानी आप, भाजपा और कांग्रेस मिलाकर ही 33% वाली जिम्मेदारी को पार कर पा रही हैं।
Delhi Chunav 2025: महिलाओं को टिकट देने में कांग्रेस पिछड़ी, आप-बीजेपी के 9-9 महिला उम्मीदवार
अगर संख्या के हिसाब से देखें तो बीजेपी 68 सीटों पर लड़कर भी 9 महिलाओं को चुनाव लड़वा रही है तो कांग्रेस के सभी 70 उम्मीदवारों में भी महिलाएं मात्र 8 ही हैं। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी का हाथ भी इस मामले में सबसे तंग है और उसने सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद सिर्फ 9 महिलाओं को ही भागीदारी देने की जिम्मेदारी समझी है।
आम आदमी पार्टी की 9 में से 7 महिला प्रत्याशी वही हैं,जो पिछली बार थीं और 2 नए चेहरों को मौका दिया गया है। ये हैं- मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना,बंदना कुमार, धनवंती चंदेला, प्रमीला टोकस, राखी बिड़ला, सरिता सिंह, अंजना पारचा, पूजा बालियान और प्रीति तोमर।
वहीं बीजेपी की 9 महिलाओं उम्मीदवारों में प्रियंका गौतम, शिखा राय, श्वेता सैनी,पूनम शर्मा, दीप्ति इंदौरा, रेखा गुप्ता, कुमारी रिंकू, नीलम पहलवान और उर्मिला कैलाश हैं।
जबकि, कांग्रेस की 8 महिला प्रत्याशियों में अल्का लांबा, अरीबा खान, पुष्पा सिंह, रागिनी नायक, हरबनी कौर, कृष्णा तीरथ, अरुणा कुमारी और सुषमा देवी का नाम है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications