Sunetra Pawar के घर बजेगी शहनाई, सांसद बेटे पार्थ पवार बनेंगे दूल्‍हा, होने वाली दुल्‍हनिया कायनात धर कौन?

Parth Pawar engagement: महाराष्‍ट्र की उपमुख्‍यमंत्री ओर NCP नेता सुनेत्रा पवार के घर में फिर जश्न का माहौल है। सुनेत्रा पवार जल्‍द ही दूसरी बार सास बनने वाली है। उनके बेटे पार्थ पवार की सगाई होने वाली है। पार्थ की सगाई कायनात धर से होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये सगाई 29 जुलाई को होना तय हुई है। जिसमें महाराष्‍ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत स्‍वर्गीय अजित पवार के करीबी नेता और रिश्‍तेदार शामिल हो सकते हैं।

बता दें 28 जनवरी 2026 को बारामती में प्‍लेन क्रैश में महराष्‍ट्र के तत्‍कालीन डिप्‍टी सीएम अजित पवार की मौत के बाद उनके बड़े बेटे पार्थ पवार एनसीपी की जिम्‍मेदारियां संभालने के साथ महाराष्‍ट्र की राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हो गए है। वर्तमान समय में दिल्ली में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के सांसद (MP) के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

Parth Pawar

स्‍वर्गीय अजित पवार और डिप्‍टी सीएम सुनेत्रा पवार के दो बेटे हैं। अजीत पवार के दो बेटे थे। उनके छोटे बेटे, जय पवार ने अजित दादा के जीवित रहते ही विदेश में शादी कर ली थी। जय पवार भी राजनीति में सक्रिय हैं। एक समय पार्थ पवार पर ज़मीन घोटाले के आरोप भी लगे थे।

Parth Pawar

कौन हैं कायनात धर?

पार्थ पवार की होने वाली दुल्‍हनिया कायनात मूल रूप से कश्‍मीर की रहने वाली हैं और हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कायनात मॉडल और बिननेसवूमेन हैं और पार्थ पवार और कायनात के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध है। वो दिल्‍ली और मुंबई दोनों जगहों पर रहती हैं।

इसके अलावा पवार परिवार से कायनात धर के परिवार के बीच लंबे समय से करीबी संबंध रहे हैं। पिछले कुछ आयोजनों में सांसद पार्थ पवार के साथ कई कायनात उनके साथ नजर आई । पिछले दिनों उज्‍जैन महाकाल मंदिर में ये जोड़ा बाबा के दर्शन और पूजा करते नजर आए थे। सोशल मीडिया पर ये फोटोज वायरल हुई थीं।

सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में भी आईं थी नजर

कायनात अजित पवार के निधन के समय में भी परिवार के साथ नजर आई थीं। शोक कार्यक्रमों और अन्‍य कार्यक्रमों में भी सुनेत्रा पवार के साथ नजर आईं। हाल ही में पार्थ पवार की बुआ सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी में कायनात ने डिप्‍टी सीएम सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार के साथ एंट्री ली थी। तब भी उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। तब भी लोग जानना चाह रहे थे कि इस खूबसूरत लड़की का पवार परिवार से क्‍या संबंध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+