30 साल के फेमस एक्टर ने 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ की ऐसी हरकत, POCSO केस में गिरफ्तार, क्या है मामला?

Rohit Chandel Arrested: टीवी के फेमस एक्टर रोहित चंदेल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्टर रोहित चंदेल पर 16 साल की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि इस मामले में फिलहाल मुंबई पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक्टर के खिलाफ बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत मामला भी दर्ज हो गया है।

टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार
इस खबर ने एक्टर रोहित चंदेल के फैंस से लेकर इंडस्ट्री के अन्य कलाकारों तक को हैरान कर दिया है। हालांकि अभी तक एक्टर या उनकी टीम की तरफ इस मामले पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है।

Rohit Chandel

रोहित चंदेल पर इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित चंदेल पर POCSO के अलावा कई और भी धाराएं लगी हैं। मुंबई के पंत नगर पुलिस ने एक्टर पर नाबालिग लड़की का पीछा करने और उसे चोट पहुंचाने के लिए बीएनएस की धारा 78 और 115 (2) भी लगाई है। जानकारी के अनुसार रोहित चंदेल को गत 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को उनके दहिसर स्थित घर से गिरफ्तार किया गया और विशेष POCSO अदालत में पेश किया गया। इसके बाद एक्टर को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

रोहित चंदेल ने क्या किया?

पुलिस में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार आरोपी रोहित चंदेल ने कथित तौर पर 16 साल की एक नाबालिग लड़की को अपने नंबर से कई बार कॉल किया। एक्टर ने उस लड़की को दूसरे नंबरों से भी कॉल कर काफी परेशान किया है। वहीं एक्टर पर आरोप लगाया गया है कि उसने नाबालिग लड़की का पीछा किया और उससे बहसबाजी भी की। एक्टर ने नाबालिग लड़की के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने बताया है कि आरोपी और नाबालिग एक-दूसरे को पहले से जानते थे।

कौन हैं रोहित चंदेल?

आपको बता दें रोहित चंदेल फेमस टीवी एक्टर हैं। वह 'काशीबाई बाजीराव बल्लाल' में बाजी राव का किरदार निभा चुके हैं। इसके साथ ही वह 'पंड्या स्टोर', 'तमन्ना', 'ये उन दिनों की बात है', 'शक्ति' जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं। इन दिनों रोहित चंदेल 'सैराब' सीरियल में बतौर लीड एक्टर नजर आ रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपने लेटेस्ट शो 'सैराब' से जुड़ी अपडेट्स लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+