Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Chunav 2025: BJP-AAP में अभी से छिड़ा पोस्टर वॉर,पानी की तरह बह रहा पैसा!कितना होगा खर्च? पढ़िए

Delhi Chunav 2025: फरवरी में संभावित दिल्ली विधानसभा चुनावों के सिलसिले में अभी से जिस तरह से सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और विपक्षी बीजेपी के बीच पोस्ट वॉर छिड़ गया है, उससे लग रहा है कि सिर्फ प्रचार का बिल 200 करोड़ रुपए से लेकर 250 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है।

आम आदमी पार्टी हर हाल में लगातार तीसरी बार भी सत्ता में वापस लौटना चाहती है। वहीं, बीजेपी जो 1998 से दिल्ली की सत्ता से महरूम है, उसके सामने 'अभी नहीं तो कभी नहीं' वाला सीन दिख रहा है। तीसरी तरफ कांग्रेस पार्टी है, जिसे लग रहा है कि आप-भाजपा की जबरदस्त लड़ाई में उसके भी दिन फिरने का मौका आ चुका है।

delhi chunav 2025

Delhi Chunav 2025: सिर्फ प्रचार अभियान में 250 करोड़ रुपए तक खर्च होने का अनुमान

storyboard18.com ने एक रिपोर्ट दी है, जिसमें दिल्ली विधानसभा चुनावों के सिलसिले में अभी से शुरू हो चुके प्रचार अभियान में खर्चों का एक व्यापक अनुमान जताया गया है। मोटे तौर पर देखें तो यह खर्च कुल मिलाकर 250 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है।

ऐड इंडस्ट्री के सूत्रों के अनुमानों के अनुसार सिर्फ आउटडोर प्रचार पर पार्टियां लगभग 150 करोड़ रुपए तक खर्च कर सकती हैं, वहीं डिजिटल प्रचार पर भी 100 करोड़ रुपए तक की लागत आने की संभावना है। यही वजह है कि अभी से राजधानी की सड़कें, सार्वजनिक जगह, बस स्टॉप और यहां तक कि फ्लाइओवर भी पोस्टरों से छाने लगे हैं।

Delhi Chunav 2025: प्रचार अभियान पर कहां, कितना खर्च?

मीडिया केयर ब्रांड सॉल्यूशंस के डायरेक्टर यासीन हामिदानी कहना है कि आउट ऑफ होम (out-of-home) वाले प्रचारों पर कुल मिलाकर जो खर्चा होने वाला है या पार्टियां करने वाली हैं, वह 100 करोड़ रुपए से लेकर 150 करोड़ रुपए तक हो सकता है।

लेकिन, अब डिजिटल प्रचार चुनाव अभियान का एक बहुत प्रभावी हिस्सा बन चुका है। जिसको लेकर उनका अनुमान है कि मेटा और गूगल के प्लेटफॉर्म पर प्रचार के लिए प्रमुख राजनीतिक दल 70 से लेकर 100 करोड़ रुपए तक खर्च कर सकते हैं।

Delhi Chunav 2025: प्रचार अभियान में आप अभी सब पर भारी

एक्सपर्ट का कहना है कि मौजूदा स्थिति की वजह से फिलहाल आप इस प्रचार अभियान में आगे चल रही है और वह मूल रूप से स्थानीय इलाकों में ज्यादा फोकस कर रही है। वहीं बीजेपी बड़े होर्डिंग पर ज्यादा ध्यान लगा रही है, क्योंकि उसकी एक राष्ट्रव्यापी पहुंच है। जबकि, मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस आस-पड़ोस के इलाकों पर अभी अपना जोर लगाती दिख रही है।

Delhi Chunav 2025: पॉपुलर मूवी और सोशल मीडिया ट्रेंड पर आधारित प्रचार पर भी जोर

OOH (out-of-home) प्रचार रणनीति में दिल्ली के मेट्रो पैनल, सड़कों पर लगे फर्नीचर, डिजिटल बिलबोर्ड को शामिल किया गया है, ताकि हर वर्ग के मतदाताओं तक संदेश पहुंच सके। इस बीच पार्टियों ने एक-दूसरे के खिलाफ अपने चुनावी नैरेटिव को पुख्ता करने के लिए पॉपुलर मूवी और सोशल मीडिया के ट्रेंड पर आधारित पोस्ट भी लॉन्च करना भी शुरू कर दिया है।

इस रिपोर्ट के अनुसार आम आदमी पार्टी ने दिल्ली-नोएडा-दिल्ली फ्लाइवे (DND Flyway) के दोनों ओर वाले होर्डिंग पर पकड़ बना ली है तो बीजेपी ने पूरी दिल्ली में 130 से ज्यादा बस स्टॉप पर धावा बोल दिया है।

टाइम्स ओओएच के सीओओ रोहित चोपड़ा के मुताबिक अनुमान है कि हर पार्टी ने दो महीने की चुनाव अवधि के लिए अपने ओओएच अभियानों के लिए कम से कम 10 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। मतलब, सभी दल आउटडोर मीडिया पर पूरा फोकस कर रहे है।

Delhi Chunav 2025: आप-बीजेपी में होड़ की वजह से प्रचार का बिल बढ़ने का है अनुमान

दरअसल, प्रचार का बिल इसलिए बढ़ने का अनुमान है, क्योंकि दोनों ही प्रमुख पार्टियों में इसके लिए होड़ सी लगी हुई है। सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर कब्जे के लिए एक तरह से मारामारी वाली स्थिति रही है। दोनों दलों की ओर से इन पोस्टरों के माध्यम से एक-दूसरे को निशाना भी बनाया जा रहा है, तो अपनी कामयाबी और वादों का पिटारा भी खोलने का प्रयास हो रहा है।

अभी हाल ही में आप ने एक पोस्टर जारी किया है, जो फिल्म 'पुष्पा 2' से प्रभावित है। इसमें आप सुप्रीमो केजरीवाल कंधे पर 'झाड़ू' लिए दिख रहे हैं और पोस्टर पर लिखा है, 'केजरीवाल झुकेगा नहीं'। इसके जवाब में बीजेपी ने भी एक पोस्टर जारी किया है, और यह भी उसी फिल्म से प्रभावित है। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा 'पुष्पा' की तरह पोज दे रहे हैं और पोस्टर पर लिखा है, 'भ्रष्टाचारियों को खत्म करेंगे'। इसी पोस्टर में 'पुष्पा' फिल्म का एक और डायलॉग लिखा है- 'रप्पा-रप्पा'।

delhi chunav 2025

ब्राइट ऑउटडोर मीडिया के सीएमडी योगेश लखानी का कहना है कि बड़े-बड़े पोस्टर ज्यादा प्रभावी होते हैं, क्योंकि यह दूर से ही दिखाई देते हैं, बार-बार दिखाई देते हैं, इस वजह से यह कुल मिलाकर टीवी पर प्रचार या अखबार माध्यमों के मुकाबले ज्यादा किफायती होते हैं।

Delhi Chunav 2025: चुनावी रणनीतियों में आप,बीजेपी और कांग्रेस की मददगार कौन?

जहां आम आदमी पार्टी ने अपनी चुनाव प्रचार की रणनीतियों में मदद के लिए आईपैक (IPAC) का सहयोग लिया है, वहीं बीजेपी मैक्कैन वर्ल्ड ग्रुप (McCann World group) और स्केयरक्रो एम एंड सी साची (Scarecrow M&C Saatchi) के साथ संपर्क में है। जबकि, कांग्रेस ने इस काम के लिए डीडीबी मुद्रा पर भरोसा किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+