Awadh Ojha: अवध ओझा का पटपड़गंज से चुनाव लड़ना हुआ मुश्किल! वोटर बनने पर फंस गए गुरूजी, क्या है पूरा मामला?
Delhi Election 2025 (Awadh Ojha): दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ( AAP) के उम्मीदवार अवध ओझा का चुनाव लड़ना मुश्किल दिख रहा है। असल में अवध ओझा ग्रेटर नोएडा के वोटर हैं और उनका वोट ग्रेटर नोएडा से दिल्ली ट्रांसफर नहीं हो पाया है। ऐसे में यूपीएससी के शिक्षक अवध ओझा के चुनाव लड़ने पर पेंच फंसता नजर आ रहा है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार (13 जनवरी) को पटपड़गंज से पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा के वोट ट्रांसफर के मुद्दे को उठाने के लिए चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलेंगे। केजरीवाल ने अवध ओझा का वोट ट्रांसफर रोक दिए जाने का आरोप लगाया है।

'अगर अवध ओझा का वोटर ट्रांसफर समय पर नहीं हुआ तो वह नामांकन दाखिल नहीं कर पाएंगे'
अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''अगर अवध ओझा का वोटर आईडी ट्रांसफर समय पर नहीं हुआ तो वह अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाएंगे। क्या ये लोग अवध ओझा को चुनाव लड़ने से रोकना चाहते हैं। अवध ओझा हमारे पटपड़गंज के उम्मीदवार हैं। उनका पहले का वोटर आईडी कार्ड ग्रेटर नोएडा का था। उन्होंने 26 दिसंबर को दिल्ली के वोटर कार्ड के लिए आवेदन किया था और फिर 7 जनवरी को फिर से वोटर आईडी ट्रांसफर के लिए आवेदन किया। लेकिन अभी तक नहीं हुआ।''
अरविंद केजरीवाल बोले- क्या ये लोग अवध ओझा को चुनाव लड़ने से रोकना चाहते हैं?
अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''दिल्ली चुनाव आयोग ने पहले नोटिस जारी किया था कि वोटर कार्ड बनवाने की आखिरी तारीख 7 जनवरी है। जिसे बाद में बदलकर 6 जनवरी कर दिया गया। यह चुनाव के नियमों के खिलाफ है। मेरे एक उम्मीदवार का यही मामला है। अगर उनका वोटर कार्ड समय पर नहीं बना तो वह अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाएंगे। क्या ये लोग अवध ओझा को चुनाव लड़ने से रोकना चाहते हैं।''
उन्होंने कहा कि इसके अलावा वह नई दिल्ली इलाके में भाजपा के मंत्रियों और सांसदों के घरों पर दर्जनों वोटर कार्ड बनाए जाने की भी शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग ने मिलने का समय नहीं दिया है। लेकिन हम वहां जाएंगे और प्रतीक्षा क्षेत्र में इंतजार करेंगे। जब वे खाली होंगे, तब मिलेंगे।"
पिछले सप्ताह केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव से पहले नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में अनियमितताओं के आरोपों के बारे में मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा था।












Click it and Unblock the Notifications