Delhi Chunav 2025: दिल्ली में कितनी सीटें जीत रही AAP? अखिलेश यादव ने हाथ में झाड़ू उठाकर कर दी भविष्यवाणी
Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का प्रचार अभियान जोर पकड़ चुका है। 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। इसी के साथ 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे जारी होंगे। इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आम आदमी पार्टी (AAP) के समर्थन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
गुरुवार (30 जनवरी) को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में 'आप' के उम्मीदवार अनिल झा के पक्ष में रोड शो किया। इस दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उनके साथ मौजूद रहे। इस बीच अखिलेश यादव ने भविष्यवाणी करते हुए बता दिया इस चुनाव में आम आदमी पार्टी कितने सीटें जीतेगी, साथ ही भाजपा का क्या हाल होने जा रहा है?

रोड शो में जनसैलाब, बीजेपी पर केजरीवाल-अखिलेश का वार
अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल के रोड शो में भारी भीड़ देखी गई। दोनों नेताओं ने मंच से जनता को संबोधित किया और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा, "इस बार आम आदमी पार्टी पूरी तरह से तैयार है। ये झाड़ू बीजेपी की बेईमानी का सफाया करने जा रही है।"
वहीं उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, "आप सभी को मिलकर बीजेपी को हराना है और आम आदमी पार्टी को जिताना है। दिल्ली में जो विकास हुआ है, वह पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बन गया है।"
ये भी पढ़ें: केजरीवाल का बड़ा दावा- दिल्ली चुनाव में AAP को हराने के लिए कांग्रेस- बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रही
'एक भी वोट खराब मत कीजिए', कांग्रेस पर तंज?
हालांकि कांग्रेस का नाम लिए बिना अखिलेश यादव ने संकेतों में कहा कि बीजेपी को हराने के लिए वोटों का बंटवारा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, "हर एक वोट 'आप' के चुनाव चिन्ह झाड़ू पर पड़ना चाहिए। अरविंद केजरीवाल सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसी सुविधाओं में जो सुधार किए हैं, उसकी चर्चा सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी हो रही है। दुनिया के लोग दिल्ली के मॉडल को अपनाना चाहते हैं।"
बीजेपी पर सीधा हमला, 'आप' की योजनाओं से डर गई सरकार?
इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने दावा किया कि अब बीजेपी के नेता भी 'आप' की योजनाओं की तारीफ करने लगे हैं और कह रहे हैं कि वे इन योजनाओं को बंद नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "सोचिए, ये योजनाओं से घबरा गए हैं। इस बार जनता को एकजुट होकर झाड़ू के पक्ष में वोट देना है और अनिल झा को भारी बहुमत से जिताना है।"
ये भी पढ़ें: AAP या BJP? कौन जीत रहा है दिल्ली चुनाव? किसे मिलेगी कितनी सीटें? इन 3 सर्वे की रिपोर्ट में क्या आया सामने?
AAP कितनी सीटें जीत रही? अखिलेश यादव ने कर दिया ये दावा
वहीं नतीजों से पहले अखिलेश यादव ने परिणामों को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली चुनाव 2025 में आप सभी 70 की 70 सीटें जीतने जा रही है। अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा कि हो सकता है कि 70 सीटों पर बीजेपी की हार हो जाए।












Click it and Unblock the Notifications