केजरीवाल का बड़ा दावा- दिल्ली चुनाव में AAP को हराने के लिए कांग्रेस- बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रही
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने दावा किया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अप्रत्यक्ष स्प से कांग्रेस भाजपा को जीतने में मदद कर रही है।
केजरीवाल ने कहा कहा मैं आज कांग्रेस के समर्थकों को संबोधित करने के लिए आया हूं। उन्होंने कहा कांग्रेस नेता भाजपा का विरोध करने के बजाय आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ काम कर रहे हैं, जिससे भाजपा को लाभ होगा।

सोशल मीडिया पर एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में केजरीवाल ने कहा कुछ दिन पहले मुझसे कांग्रेस के लोग मिलने आए। मैंने उनसे पूछा कि किसको वोट दोंगे तो उन्होंने कहा कांग्रेस को वोट देंगें। तो मैंने उनसे कहा जबा कांग्रेस के पास दिल्ली में कुछ बचा ही नहीं है तो क्यों उन्हें वोट दोंगे
जिस पर उन्होंने कहा वर्षों से हम कांग्रेसी हैं और हाथ के पंजे की बटन दबाने की एक आदत सी पड़ गई है। उन्होंने मुझसे कहा कांग्रेस अब पहले जैसी नहीं रही। कांग्रेस समर्थक कांग्रेस को जिताने का काम करते हैं और उससे अधिक कांग्रेस के नेता ऐसा काम करते हैं कि पार्टी हार जाए।
केजरीवाल ने कहा कांग्रेस का लक्ष्य आप को हराना है इसके लिए वो भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है। कांग्रेस ने भाजपा नेताओं की आलोचना बंद कर दी है और केवल आम आदमी पार्टी पर हमला करने पर ध्यान केंन्द्रित किए हुए है। केजरीवा ने कहा कांग्रेस नेता भाजना नेताओं के खिलाफ कुछ नहीं करते केवल आप नेताओं के खिलाफ जहर उगल रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कांग्रेस समर्थकों से अपने मतदान के निर्णय पर फिर से विचार करने का आग्रह किया और उन्हें चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस को वो वोट देंगे तो इससे भाजपा को जीतने में मदद मिलेगी। केजरीवाल ने कहा मैंने उनसे कहा है कि अगर कांग्रेस को वोट दिया तो इससे भाजपा को लाभ होगा।
#WATCH | AAP National Convenor Arvind Kejriwal says, "I want to talk to the supporters of Congress party today. Recently, a few people came to meet me. I asked them who they would vote for. They said to Congress. I asked them why would they vote for Congress when there is nothing… pic.twitter.com/gMLeGgfkIN
— ANI (@ANI) January 30, 2025












Click it and Unblock the Notifications