"राजनीति करनी है तो दिल्‍ली से चुनाव लड़ लें राजीव कुमार", अरविंद केजरीवाल का चुनाव आयुक्‍त पर बड़ा हमला

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने यमुना जल विवाद पर चुनाव आयुक्‍त के रवैये पर तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। गुरुवार को केजरीवाल ने प्रेस कान्‍फ्रेंस कर कहा चुनाव आयुक् राजीव कुमार जल्‍द ही रिटायर होने वाले हैं और उनको रिटायरमेंट के बाद नौकरी चाहिए इसलिए वो राजनीति कर रहे हैं ।

केजरीवाल ने कहा अगर चुनाव आयुक्‍त को राजनीति करनी है तो वो दिल्‍ली की किसी सीट से चुनाव लड़ लें। इसके साथ ही AAP प्रमुख ने कहा चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार ने जितना चुनाव आयोग को बर्बाद किया है मुझे नहीं लगता है कि इससे पहले कभी चुनाव आयोग को किसी ने ऐसे बर्बाद किया होगा।

arvind

दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा "मुझे ये पता है कि मुझे दो दिन के अंदर जेल में डाल देंगे, उन्‍हें मुझे जेल में डालने दो, मुझे किसी बात का डर नहीं है।"

अरविंद केजरीवाल ने कहा देश ने पहले कभी इस तरह के चुनाव नहीं देखें हैं। दिल्‍ली चुनाव में खुलेआम चादरें और पैसे बांटे जा रहे हैं, मैंने शिकायत भी की, यहां तक कि जगह भी बताई कि कहां चुनाव के लिए कहां पैसा इकट्ठा किया गया है। लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

क्‍यों चुनाव आयुक्‍त पर भड़के केजरीवाल?

गौरतलब है कि दिल्‍ली चुनाव के ठीक पहले यमुना के पानी जहर का मुद्दा उठाकर केजरीवाल बुरी तरह से फंस चुके हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि हरियाणा से दिल्‍ली में भेजा जा रहे यमुना के पानी में जहर है। जिस पर चुनाव आयोग ने आप प्रमुख केजरीवाल को पत्र लिखते हुए पांच सवाल पूछा है। चुनाव आयोग ने केजरीवाल को जवाब देने के लिए कल सुबह 11 बजे तक का समय दिया है।

चुनाव आयोग ने केजरीवाल से पूछे हैं 5 सवाल

  • हरियाणा सरकार ने यमुना नदी में किसी प्रकार जहर मिलाया?
  • यमुना नदी में जो जहर मिलाया गया उसकी मात्रा क्‍या थी?
  • जहर की प्रकृति और इस पहचानने के तरीके का क्‍या प्रमाण है, जिससे लोगों की मौत हो सकती है?
  • यमुना नदी में कहां जहर पाया गया है?
  • दिल्‍ली जल बोर्ड के किन इंज‍ीनियरों ने इसे कहां और कब पहचाना?
  • नदी के चहरीले पानी का दिल्‍ली में प्रवेश रोकने के लिए कौन सा तरीका अपनाया गया?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+