VIDEO: दरिंदगी की हद पार, 18 माह के बच्चे को पहले पीटा फिर जमीन पर पटका

मां को ममता का सागर कहाा जाता है लेकिन दिल्ली में एक सीसीटीवी फुटेज में जो बातें सामने आई हैं, उसके बाद आपका इन बातों से विश्वास उठ जाएगा।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक मां अपनी डेढ़ साल की बच्ची को बुरी तरह से मार रही है।

सीसीटीवी की फुटेज ने दिल्ली की महिला आयोग को भी चौंका दिया। जैसे ही आयोग के सदस्यों को इस मामले की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों ने दी, वे तुरंत दिल्ली स्थित गीता कालोनी पहुंचे।

वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि शबनम नाम की महिला अपनी बच्ची को पीट रही है, उसके बाज वो उसे जमीन पर फेंक कर उसे पैर से मार रही है।

women

परिवार का ही सदस्य आया बचाने

वीडियो के आखिरी में ही परिवार का ही एक अन्य सदस्य आया और उसने बच्चे को गोद में लिय। इसके बाद शबनम चली जाती है।

भयावह सीसीटीवी फुटेज ने आयोग को अपने अधिकार - क्षेत्र से बाहर जाने के लिए मजबूर किया और तुरंत कार्रवाई की गई।

तो गए महिला आयोग के पास...

महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने कहा कि जब परिवार की शिकायत किसी अन्य एजेंसी ने नहीं सुनी तो वो महिला आयोग के पास गए।

बच्चे की दादी ने आयोग के मोबाइल हेल्पलाइन टीम की मदद से संपर्क किया और सीसीटीवी फुटेज आयोग को उपलब्ध कराया।

महिला के दो और भी बच्चे हैं। परिजनों ने आरोप लगया कि ऐसा पहली बार नहीं है जब इस 18 माह के बच्चे को उसकी मां ने इस तरह से बेदर्दी से मारा हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+