दिल्ली में कार के बोनट पर लटका रहा व्यक्ति, कई किलोमीटर तक चलती रही कार, देखें वीडियो

दिल्ली में एक कार सवार ने कई किलोमीटर तक कार के बोनट पर व्यक्ति को लटकाकर चलाई कार। वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति कार के बोनट पर लटका है और कार चल रही है.

car

देश की राजधानी में बीती रात चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आश्रम चौक से निजामुद्दीन दरगाह के बीच एक कार का वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति कार के बोनट पर लटका है और 2-3 किलोमीटर तक कार चलती रहती है।

घटना के बाद जिस युवक को कार के बोनट पर लटके देखा गया उसका कहना है कि मैं एक ड्राइवर के तौर पर काम करता हूं, मैं यात्री को छोड़कर वापस आ रहा था। जब मैं आश्रम के करीब पहुंचा तो एक कार ने तीन बार मेरी कार को छुआ, जब मैं कार से बाहर निकला और इस कार के सामने आकर खड़ा हो गया।

इसके बाद कार चालक ने कार को चलाना शूरू कर दिया। मैं कार के बोनट पर लटक गया, लेकिन इसके बाद भी कार चालक कार को आश्रम चौक से निजामुद्दी तक चलाता रहा। मैं कहता रहा कि कार को रोक दो, लेकिन उसने रोकी नहीं। कार चालक नशे में धुत था, मैंने देखा कि पीसीआर खड़ी है और उन्होंने कार का पीछा किया और उसे रोका

वहीं आरोप कार चालक रामचंद कुमार का कहना है कि मेरी कार ने उसे छुआ नहीं था, मैं कार चला रहा था तभी वह जानबूझकर मेरी कार के बोनट पर लटक गया। मैंने उससे कहा कि उतरो, लेकिन उसने मेरी बात नहीं सुनी। इसके बाद मैंने कार रोकी और उससे कहा कि क्या कर रहे हो।

.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+