दिल्ली में दिनदहाड़े चलती बस में 17 यात्रियों को बनाया बंधक, जमकर मचाई लूटपाट, ड्राइवर समेत चार अरेस्ट
Delhi Bus Robbery: दिल्ली में शुक्रवार को चलती बस में 17 यात्रियों को बंधक बनाकर लूट लिया गया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बस चालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Delhi Rtv Bus Robbery:उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके से एक मिनी बस में यात्रियों को बंधक बनाकर लूटने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शास्त्री पार्क फ्लाईओवर के पास तैनात शास्त्री पार्क थाने की टीम को शुक्रवार अपराह्न करीब दो बजे कश्मीरी गेट की ओर जा रही आरटीवी बस में यात्रियों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उन्होंसे बस रुकवाई और देखा तो सभी यात्री सहमे हुए थे।
आनंद विहार रेलवे स्टेशन से ही बनाया बंधक (Delhi Bus Robbery)
अधिकारियों के मुताबिक चिल्लाने की आवाज सुनने के बाद जब बस (Delhi Rtv Bus) को रुकवाया गया, जिसके बाद कम से कम 12 यात्रियों ने शिकायत की कि चालक के साथ तीन अन्य लोगों ने उन्हें अपने गंतव्य पर ले जाने का झूठा वादा करके आनंद विहार रेलवे स्टेशन से उनको बंधक बना लिया। उन्होंने बताया कि यात्रियों को बस में बंद कर दिया गया और गिरोह ने उनके पैसे लूट लिए। उन्होंने कहा कि चार यात्रियों को गिरोह ने पहले ही लूटकर बस से उतार दिया था।
झारखंड के निवासी के कहने पर मामला दर्ज
अधिकारी ने बताया कि बस चालक और तीन आरोपियों को शास्त्री पार्क थाने ले जाया गया तथा यात्रियों के बयान लेने के बाद मामला दर्ज किया गया। झारखंड के जामताड़ा निवासी बिनीत कुमार (20) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया जो रोहिणी में अपने चचेरे भाई के यहां जाने के लिए आनंद विहार (Anand Vihar) में गाड़ी का इंतजार कर रहा था।
ऐसे दिया घटना को अंजाम
पीड़ित बिनीत कुमार ने पुलिस को बताया कि दो लोग उसके पास आए और उसकी यात्रा की योजना के बारे में पूछताछ की। उन्होंने उसे यह कहकर बस (Delhi Bus) में बैठने को कहा कि वे भी रोहिणी जा रहे हैं। पुलिस ने दर्ज मामले के आधार पर कहा कि जब शिकायतकर्ता ने अन्य लोगों से उनके गंतव्य के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि वे पानीपत, गुरुग्राम, अलवर और बदरपुर बॉर्डर जैसे विभिन्न स्थानों पर जाना चाहते हैं।
आरटीवी बस जब्त (Rtv Bus)
अधिकारियों ने बताया कि सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरटीवी बस (Delhi RTV Bus) को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि लूटे गए पैसे भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी सत्यपाल सिंह (56), गाजीपुर गांव निवासी मनोज कुमार (44), विपिन शर्मा (25) और खिचड़ीपुर गांव निवासी दीपू (31) के रूप में हुई है।












Click it and Unblock the Notifications