Delhi News: दिल्ली के बदरपुर इलाके में गोदाम में लगी भीषण आग, ढह गई दो मंजिला इमारत

Delhi Badarpur fire broke: दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक दो मंजिला इमारत में आग लगने के बाद इमारत ढह गई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Delhi Badarpur fire broke

Delhi Badarpur fire broke: दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक में दो मंजिला इमारत में आग लगने के बाद इमारत गिर गई। आग इतनी भयंकर थी कि पूरी इमारत ही ढह गई। बताया जा रहा है कि ये दो मंजिला इमारत एक गोदाम थी। आग बुझाने का काम फौरन लगाया गया, मौके पर दमकल की 18 गाड़ियां मौजूद है। आग सोमवार को देर रात लगी। हालांकि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दिल्ली फायर सर्विसेज के एडीपी राजेश शुक्ला ने कहा कि फायर बिग्रेड की 18 गाड़ियां मौके पर मौजूद है। कोई हताहत नहीं हुआ है और आग बुझाने का काम जारी है। आग को पूरी तरह से बुझाने के लिए मलबे को हटाने की जरूरत है। लेकिन आग पर काबू पा लिया गया है और आगे कोई समस्या नहीं होगी।''

रिपोर्ट के मुताबिक आग बदरपुर के मोलरबंद इलाके में लगी थी। इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक गोदाम था, जिसमें सबसे पहले आग लगी थी। गोदाम में आग लगने और तेजी से फैलने की वजह से पूरी इमारत ढह गई।

दिल्ली फायर सर्विसेज ADP राजेश शुक्ला ने लेटेस्ट जानकारी देते हुए कहा है कि आग अभी काबू में है लेकिन पूरी तरह से बुझी नहीं है। इमारत के गिरने से थोड़ी दिक्कत हो रही है। मलबे को हटाकर आग बुझाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+