Delhi Budget 2025: सीएम रेखा गुप्ता के 'विकसित दिल्ली बजट' में क्या कुछ रहा खास, इन 10 प्वाइंट्स में समझिए

Delhi Budget 2025: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली में एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। सीएम ने बजट पेश करते हुए कहा कि ये बजट बॉक्स में नहीं जाएगा बल्कि दिल्ली के विकास के लिए होगा। उन्होंने कहा कि दुख होता है कि पिछले 10 सालों में विकास के हर पैमाने पर दिल्ली लगातार फिसलती गई है।

यमुना का प्रदूषण,वायु प्रदूषण और दयनीय स्वास्थ्य सेवाओं की वजह से दिल्ली की जनता बदहाल है। सीएम ने कहा कि दिल्ली का बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के सिद्धांत पर आधारित है।

Delhi-Budget-2025

Delhi Budget 2025: बजट में दिल्ली की जनता के लिए क्या रहा खास?

रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि बीजेपी सरकार ने अपने बजट में AAP सरकार के 15000 करोड़ रुपये की तुलना में 28000 करोड़ रुपये कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए आवंटित किया है।

दिल्ली की नई सरकार का ये पहला बजट था क्या कुछ खास रहा इसमें आईए इन 10 प्वाइंट में विस्तार से समझते हैं..

  • सरकार ने यमुना की सफाई पर अपनी प्राथमिकता दिखाई है और यमुना की सफाई के लिए 500 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।
  • दिल्ली सरकार के बजट में इस बार पूंजीगत खर्चों को दुगना कर दिया है। इसे बढ़ाकर 28 हजार करोड़ रुपये किया गया है। यह राशि सड़क से लेकर शिक्षा क्षेत्र में खर्च किए जाएंगे।
  • दिल्ली की जनता को आयुष्मान भारत के लिए 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलेगा। केंद्र के 5 लाख रुपये के कवर के साथ दिल्ली के लोगों को 5 लाख रुपये का टॉपअप देगी।
  • Delhi Budget 2025 में महिला समृद्धि योजना के तहत नई सरकार ने अपने पहले बजट में 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
  • दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये महीने की राशि दी जाएगी।
  • दिल्ली की CM Rekha Gupta ने जेजे कॉलोनी (झुग्गी बस्तियों का विकास) के विकास के लिए 696 करोड़ रुपये आवंटित किए।
  • दिल्ली में 28,000 करोड़ रुपये के फंड से सड़क, पुल, जल निकासी, ट्रांसपोर्ट और अन्य सार्वजनिक सेवाओं में व्यापक सुधार होगा।
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए 50000 कैमरे लगाए जाएंगे इसके लिए 3843 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
  • दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर गरीबों के लिए 100 अटल कैंटीन खोली जाएगी इसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
  • दिल्ली में नई औद्योगिक नीति लेकर आएगी, इससे दिल्ली में व्यापार करने में आसानी होगी।
  • राज्य में कनेक्टिविटी सुधार के लिए 1 हजार करोड़ रुपए का ऐलान किया गया है।
  • दिल्ली बजट में सीएम रेखा गुप्ता ने स्वच्छ जल के लिए 9 करोड़ का बजट रखा है

वहीं इस बजट में रेखा गुप्ता की नई सरकार ने उद्योगों की बड़ी जरुरतों को पूरा करने के लिए नई वेयर हाउसिंग नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसमें ट्रेडर वेलफेयर बोर्ड की स्थापना की जाएगी जो दिल्ली में कारोबारियों के सामने आने वाली समस्याओं की पहचान और निदान का काम करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+