Delhi Blast Update: दिल्ली पुलिस की रडार पर लाल रंग की Ford EcoSport कार, NCR के हर एंट्री पॉइंट पर बढ़ी चौकसी

Delhi Blast Update: दिल्ली रेड फोर्ट ब्लास्ट मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई नई कड़ियां खुलती जा रही हैं। जांच में अब एक और नया पहलु सामने आया है जिससे जांच एजेंसियों के होश उड़ गए हैं। दरअसल, पुलिस की नजर अब एक लाल रंग की Ford EcoSport कार पर टिक गई है।

यह गाड़ी ब्लास्ट वाली हुंडई कार के साथ ही देखी गई थी ऐसा माना जा रहा है कि यह गाड़ी ब्लास्ट के मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी से जुड़ा हुआ हो सकता है। इस सुराग के बाद दिल्ली पुलिस ने शहर के सभी थानों, चेक पोस्टों और बॉर्डर पॉइंट्स पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

delhi-blast-red-ford-ecosport-car-on-police-radar

सभी पुलिस थानों को अलर्ट

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की कम से कम पांच टीमें इस लाल कार की तलाश में जुटी हैं। कार की रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भी सामने आई हैं, जो कथित तौर पर उमर उन नबी के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही हैं। दिल्ली पुलिस ने इस वाहन की जानकारी उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस के साथ भी साझा की है ताकि किसी भी दिशा में आरोपी फरार न हो सके।

बॉर्डरों पर बढ़ी जांच, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

दिल्ली पुलिस ने एनसीआर के सभी बॉर्डर चेकपॉइंट्स पर गाड़ियों की जांच सख्त कर दी है। खास तौर पर गाजीपुर बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर और गोकुलपुरी इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि कार की आखिरी लोकेशन का पता लगाया जा सके।

PM मोदी पहुंचे LNJP अस्पताल

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान से लौटने के तुरंत बाद LNJP अस्पताल पहुंचकर ब्लास्ट में घायल लोगों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री को अस्पताल में मौजूद अधिकारियों और डॉक्टरों ने पूरी स्थिति की जानकारी दी।

संदिग्ध नेटवर्क की तलाश में दिल्ली पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार संभवतः ब्लास्ट नेटवर्क के दूसरे हिस्से से जुड़ी हो सकती है। फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इस वाहन का इस्तेमाल ब्लास्ट में किया गया था या यह आरोपी के भागने का जरिया बना।

सूत्रों का कहना है कि इस कार के मिलने से फरीदाबाद में मिले विस्फोटकों और रेड फोर्ट ब्लास्ट के बीच का लिंक और मजबूत हो सकता है। पुलिस की टीमें दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ मेरठ, पलवल और गुरुग्राम में भी रेड कर रही हैं। पुलिस के अनुसार, "यह कार जांच का अहम हिस्सा है। इसे ट्रेस करने के बाद पूरे मॉड्यूल की गतिविधियों की कड़ी खुल सकती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+