Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में AAP विधायकों को क्यों नहीं मिली एंट्री? सदन की जगह सड़क पर बैठे विधायक
Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा के पहले ही सत्र में लगातार बवाल जारी है। आज AAP विधायकों को दिल्ली पुलिस ने विधानसभा में एंट्री नहीं दी। जिसको लेकर पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष आतिशी और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोंक झोंक देकने को मिली।
जब पुलिस वालों ने AAP विधायकों को विधानसभा में जाने से रोका तो आतिशी ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ 'जय भीम' के नारे वाली तख्तियां लेकर विधानसभा परिसर के बाहर बैठ गईं।

यह अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है- आतिशी
विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा, 'पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि हम (आप विधायक) विधानसभा से निलंबित हैं, इसलिए हमें विधानसभा परिसर में भी नहीं घुसने दिया जाएगा। यह अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है।'
वहीं आतिशी ने आगे कहा, 'आज तक देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। यहां तक कि संसद में भी निलंबित होने के बाद गांधी प्रतिमा के नीचे प्रदर्शन हो रहे हैं। आखिर हमें कैसे रोका जा सकता है? हमने स्पीकर से बात करने की कोशिश की लेकिन कुछ नहीं हो रहा है।'
ये भी पढ़ें Delhi Today: हंगामेदार होगा आज दिल्ली विधानसभा सत्र, पेश होगी CAG रिपोर्ट, पढ़िए दिल्ली में आज क्या है खास
AAP के 22 में से 21 विधायक निष्काषित
दरअसल, मंगलवार (25 फरवरी) को विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के 22 में से 21 विधायक को सदन की कार्यवाही से निष्काषित कर दिया था। एक विधायक अमानतुल्लाह खान सदन में मौजूद नहीं थे इसलिए वो बच गए। इसी को लेकर आज विधायकों को विधानसभा में एंट्री नहीं दी गई।
कपिल मिश्रा ने AAP पर उठाया सवाल
वहीं AAP विधायकों के प्रदर्शन पर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, 'विधानसभा में इस तरह के आचरण के साथ देश की कोई भी विधानसभा नहीं चल सकती। 10 साल से यहां दिल्ली की जनता के मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई।'
'हम किसी को ऐसी साजिश नहीं करने देंगे कि दिल्ली की जनता के मुद्दों पर चर्चा न हो। विपक्षी विधायकों के निलंबन का स्पीकर का फैसला है। मुझे लगता है कि अब आप लोगों को समझ लेना चाहिए कि उन्हें दिल्ली के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए और सदन को गरिमापूर्ण तरीके से चलाना चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications