Delhi Today: हंगामेदार होगा आज दिल्ली विधानसभा सत्र, पेश होगी CAG रिपोर्ट, पढ़िए दिल्ली में आज क्या है खास
Delhi Today: दिल्ली विधानसभा के सत्र का आज यानी गुरुवार 27 फरवरी को तीसरा दिन है। आज शराब नीति पर पेश CAG रिपोर्ट पर दिल्ली विधानसभा में चर्चा होगी। सदन के सदस्य रिपोर्ट के हवाले से विपक्ष को घेरने की कोशिश करेंगे। तो वहीं, विपक्ष ने विधानसभा परिसर में विरोध-प्रदर्शन की रणनीति तैयार की है। ऐसे में दिल्ली विधानसभा सत्र आज काफी हंगामेदार होगा।
CAG रिपोर्ट दिल्ली की उसी शराब नीति से जुड़ी है, जिसमें हुए कथित घोटाले के आरोप में आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार के तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को जेल जाना पड़ा था। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद बीजेपी एक बार फिर से राज्य की पिछली आप सरकार को घेर रही है।

दिनभर छाए रहेंगे बादल
दिल्ली के कुछ इलाकों में गुरुवार सुबह बारिश हुई है। इस बीच, मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताते हुए कहा कि आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। वहीं, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
दिल्ली की साउथ यूनिवर्सिटी में हुई झगड़ा
महाशिवरात्रि पर दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में व्रत फलाहार करने के दौरान दो छात्र गुटों में झगड़ा हो गया। एक छात्र गुट का आरोप है कि कैंटीन में व्रत का खाने के साथ मछली करी भी रखी हुई थी, जिसे वहां से हटवाने को लेकर झगड़ा हुआ। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: Delhi Liquor Scam: कहां चूक गए केजरीवाल? CAG रिपोर्ट की पूरी डिटेल यहां पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications