Delhi Election: 'किरायेदारों को देंगे मुफ्त बिजली और पानी', दिल्ली वालों से अरविंद केजरीवाल ने किया नया वादा
Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एक और बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में किरायेदारों को मुफ्त बिजली और पानी का लाभ नहीं मिल रहा है। चुनाव के बाद जब उनकी सरकार बनेगी, तो एक नई योजना लाई जाएगी, जिससे किरायेदारों को भी मुफ्त बिजली और पानी मिलेगा।
केजरीवाल ने विशेष रूप से पूर्वांचली समाज को इस योजना से बड़ा लाभ मिलने की बात कही। उनका दावा है कि इस योजना से कई लोग जो किराए पर रहते हैं, उन्हें भी वह सुविधाएं मिलेंगी जो अभी केवल मकान मालिकों को मिल रही हैं।

AAP पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'अनब्रेकेबल' की स्क्रीनिंग रुकी, केजरीवाल ने लगाया आरोप
इसके अलावा, अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'अनब्रेकेबल' की स्क्रीनिंग को रोकने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जानबूझकर इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को रुकवाया। केजरीवाल ने दावा किया, "आईटीओ पर आज डॉक्यूमेंट्री दिखाई जानी थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसे रोक दिया। यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि पत्रकारों के लिए प्राइवेट स्क्रीनिंग थी। बीजेपी डर गई है और इस डॉक्यूमेंट्री को अवैध तरीके से रोका गया।"
दिल्ली पुलिस ने बताई डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग रोकने की वजह
दिल्ली पुलिस ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है, इसलिए राजनीतिक दलों को आयोजन की अनुमति के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से आवेदन करना होगा। इस आयोजन के लिए चुनाव आयोग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी, जो कि चुनाव नियमों का उल्लंघन है।" केजरीवाल के आरोपों और दिल्ली पुलिस की प्रतिक्रिया के बाद, चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।
यह भी पढ़ें सुकमा में जवानों ने ढूढ़ा नक्सलियों का बंकर, सुरंग में बना रखी थी हथियारों की फैक्ट्री












Click it and Unblock the Notifications