Saif Ali Khan Case: सैफ अली खान पर क्यों हुआ हमला? होगी हर एंगल से जांच, डिप्टी CM अजीत पवार ने दिया अपडेट

Saif Ali Khan Update: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस अब तक हमलावर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। घटना के 48 घंटे बाद भी आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस घटना पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का कहना है कि इस मामले में तेजी से काम किया जा रहा हैं और आरोपी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि आप लोगों ने हमसे सैफ अली खान पर हमले के बारे में पूछा था, लेकिन आपने बिना पूरी जानकारी के ही अलग-अलग कहानियां चला दीं। हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। यह भी देख रहे हैं कि आरोपी कहीं फरार हो गया है या नहीं,वह चोरी के इरादे से आया था या कुछ और बात थी। उन्होंने आगे कहा, "हमारे प्रयास हमेशा यही होते हैं कि चाहे वह देवेन्द्र फड़णवीस हों या मैं, राज्य के हर हिस्से में कानून व्यवस्था की स्थिति सही बनी रहे।"

maharashtra news jpg

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने यह भी भरोसा दिलाया कि पुलिस मामले की त्वरित जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की जाएगी।हालांकि, पुलिस का कहना है कि हमलावर की हरकतें किसी पेशेवर अपराधी जैसी नहीं लग रही हैं। अब तक की जांच में आरोपी की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं मिली है और न ही उसके परिवार या दोस्तों के बारे में कोई जानकारी जुटाई जा सकी है। पुलिस अपने स्तर से आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस की 35 टीमों ने शुरू किया तलाश अभियान

मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की कुल 35 टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। पुलिस ने मुंबई के कई रेलवे स्टेशनों और एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ पर CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी देख रही है कि क्या आरोपी किसी दूसरे राज्य में तो नहीं निकल गया।

इस बीच, 12 जनवरी को वर्सोवा क्षेत्र में हुई एक चोरी के मामले में आरोपी शाहिद का CCTV फुटेज सामने आया है। हालांकि, सैफ अली खान पर हमले से सीधे संबंधी कोई सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस ने शाहिद को क्लीन चिट नहीं दी है। पुलिस अब वर्सोवा की सोसाइटी और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज की भी जांच कर रही है।

सैफ-करीना कपूर के स्टाफ से पूछताछ

मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान और करीना कपूर के घर पहुंचकर उनके बयान दर्ज किए हैं, और सैफ के स्टाफ से भी पूछताछ की है। अब तक इस मामले में पुलिस ने 40-50 लोगों से पूछताछ की है, जिनमें ज्यादातर सैफ के परिचित बताए जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस हमले में सैफ के किसी स्टाफ का हाथ तो नहीं है।

क्या है पूरा मामला?

16 जनवरी की रात करीब 2 बजे सैफ अली खान के घर में एक अनजान व्यक्ति घुस आया। सैफ के घर की महिला स्टाफ ने उसे देखा और शोर मचाया। आवाज सुनकर सैफ अली खान मौके पर पहुंचे, जहां उस व्यक्ति से उनकी हाथापाई हुई। इस दौरान हमलावर ने सैफ पर चाकू से 6 वार किए, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए थे। चाकू का एक हिस्सा सैफ की रीढ़ के पास भी फंस गया था। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी सर्जरी की गई। अब सैफ अली खान खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें 'INDIA गठबंधन सिर्फ चुनाव के लिए नहीं था', विपक्ष की एकजुटता पर बोले फारूक अब्दुल्ला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+