कौन हैं तरुण यादव, जिन्हें AAP ने दिया नजफगढ़ सीट से टिकट, क्या अब कैलाश गहलोत से होगा मुकाबला?
Tarun Yadav: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली देहात के समाजसेवी तरुण यादव को नजफगढ़ विधानसभा सीट से टिकट दिया है। तरुण यादव बुधवार 11 दिसंबर को अपनी पार्षद पत्नी के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। उसके बाद आज शुक्रवार 13 दिसंबर को उन्हें नजफगढ़ से मैदान में उतारा है।
नजफगढ़ वही, विधानसभा सीट है, जहां से पिछली बार पूर्व आप नेता कैलाश गहलोत ने चुनाव जीता था। हालांकि कैलाश गहलोत अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि भाजपा गहलोत को इस बार नजफगढ़ से टिकट देगी। हालांकि भाजपा ने अभी नामों का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि तरुण यादव और कैलाश गहलोत में नजफगढ़ सीट पर मुकाबला हो सकता है।

who is Tarun Yadav: कौन हैं तरुण यादव?
तरुण यादव सामाजिक कार्यकर्ता हैं। नजफगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता तरुण यादव हाल ही में आप में शामिल हुए हैं। तरुण यादव नजफगढ़ क्षेत्र से पिछले कई सालों से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
तरुण यादव की पत्नी मीना यादव पिछले दो बार से निर्दलीय पार्षद हैं। तरुण यादव की पत्नी मीना यादव भी आप में शामिल हुई हैं।
नजफगढ़ विधानसभा सीट: तरुण यादव बनाम कैलाश गहलोत में मुकाबला संभव!
भाजपा ने अभी तक किसी भी आधिकारिक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि वह नजफगढ़ सीट से कैलाश गहलोत को मैदान में उतारेगी।
तरुण के आप में शामिल होने पर संजय सिंह ने कहा था, "तरुण नजफगढ़ में वर्षों से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं... उनकी पत्नी दो बार की निर्दलीय पार्षद हैं।"
70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल फरवरी में होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं की है। दिल्ली में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है।
केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप 2015 और 2020 में अपनी चुनावी सफलताओं के बाद लगातार तीसरी बार दिल्ली में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 2015 में 67 सीटें और 2020 में 63 सीटें जीती थीं।












Click it and Unblock the Notifications