Delhi: अगर अरविंद केजरीवाल हुए गिरफ्तार, तो किसको सौपेंगे मुख्यमंत्री की कुर्सी?

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी ने नोटिस भेजकर पेश होने के लिए कहा था। जिसके बाद AAP ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उनको गिरफ्तार करवाने की साजिश रच रही है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा कि अगर केजरीवाल गिरफ्तार हुए, तो दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी कौन संभालेगा?

आम आदमी पार्टी में अरविंद केजरीवाल के सबसे खास मनीष सिसोदिया माने जाते थे, लेकिन वो पहले ही जेल में बंद हैं। उनके साथ पार्टी की रणनीति संभालने वाले सत्येन्द्र जैन, विजय नायर और राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी जेल में ही हैं। ऐसे में विकल्प बहुत कम ही नजर आ रहे।

Delhi

राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक अब आतिशी दिल्ली कैबिनेट में नंबर 2 हैं। विकल्प ये है कि अगर केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाता है तो वो मुख्यमंत्री बने रहेंगे, भले ही इससे अभूतपूर्व स्थिति पैदा हो सकती है। हालांकि उन्हें किसी को कैबिनेट बैठक आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपनी होगी।

कानून के मुताबिक जब तक किसी अदालत द्वारा किसी अपराध के लिए 2 साल या उससे अधिक की सजा नहीं दी जाती, तब तक कोई भी निर्वाचित सदस्य अपनी सदस्यता नहीं खो सकता है। ऐसे में सीएम केजरीवाल पद पर बने रह सकते हैं, लेकिन जेल से सरकार चलाना आसान नहीं है। ऐसे में उनको दूसरा विकल्प चुनना पड़ेगा।

ये तीन नाम चर्चा में
राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक अगर अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हुए, तो वो आतिशी, सौरभ भारद्वाज या फिर दिलीप पांडे को सीएम बना सकते हैं। तीनों ही उनके भरोसेमंद हैं और लंबे वक्त से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।

क्या सुनीता केजरीवाल बनेंगी सीएम?
कुछ राजनीतिक विशेषज्ञों की राय इस मामले में अलग है। उनके मुताबिक लालू यादव 1997 में बिहार के मुख्यमंत्री थे, लेकिन चारा घोटाले में उनको जेल जाना पड़ा। जिस वजह से उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया था। इसी तरह अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को कुर्सी सौंप सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+