Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ठिठुर रही है दिल्ली, प्रदूषण भी चरम पर, AQI पहुंचा 290, कोहरे ने भी डाला डेरा

नई दिल्ली, 19 दिसंबर। आज भी राजधानी कोहरे की चादर में लिपटी हुई है, रविवार को भी दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)290 है जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। वायु गुणवत्ता मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) ने इस बारे में जानकारी दी है। इस वक्त दिल्ली प्रदूषण और सर्दी दोनों की मार सह रही है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज दिल्ली में जमकर ठंड पड़ने वाली है और लोगों को ठिठुरन का सामना कर पड़ सकता है।

Recommended Video

    Weather Update: दिल्ली में सर्दी का सितम, कोहरे की मोटी चादर, AQI पहुंचा 290 | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री

    दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री

    आज सुबह दिल्ली के सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया, तो वहीं आज सुबह से दिल्ली में घनाा कोहरा भी छाया हुआ है और आने वाले दिनों में भी ठंड का ये सिलसिला यूं ही चालू रहेगा। शनिवार को राजधानी में इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा।

    सेहत के प्रति काफी सतर्क रहने की जरूरत

    सेहत के प्रति काफी सतर्क रहने की जरूरत

    कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया तो वहीं, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि पहाड़ों पर बर्फ गिरने और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण इस वक्त दिल्ली में सर्दी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में अब कड़ाके की ठंड बढ़ने वाली है इसलिए सबको सेहत के प्रति काफी सतर्क रहने की जरूरत है।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 227 AQI⁠ बहुत खराब
    • पंजाबी बाग-301 AQI⁠ बहुत खराब
    • शादीपुर, दिल्ली- 248 AQI⁠ बहुत खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 246 AQI⁠ बहुत खराब
    • अशोक विहार दिल्ली 302 AQI⁠ बहुत खराब
    • एनएसआईटी द्वारका, 275 AQI⁠ बहुत खराब
    • लोधी रोड, 229 AQI⁠ बहुत खराब
     प्रमुख शहरों का AQI रिकॉर्ड निम्मलिखित रहा

    प्रमुख शहरों का AQI रिकॉर्ड निम्मलिखित रहा

    • गुरुग्राम में AQI 332
    • फरीदाबाद में AQI 341
    • गाजियाबाद में AQI 326
    • ग्रेटर नोएडा में AQI 339
    • मुरादाबाद में AQI 311
    • आगरा में AQI 322
    • जयपुर में AQI 186
    • लखनऊ में AQI 281
    • अंबाला में AQI 295

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+