Delhi MCD Election: टिकट बेचने के आरोप में फंसे AAP विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी, साले समेत 3 अरेस्ट

Delhi MCD Election: टिकट बेचने के आरोप में फंसे AAP विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी, साले समेत 3 अरेस्ट

Delhi MCD Election: राजधानी दिल्ली में जल्द ही एमसीडी चुनाव होने है। एमसीडी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी नई मुश्किलों में घिर गई है। दरअसल, दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच ने टिकट के बदले नोट मामले में विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के साले समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम ने ओम सिंह, शंकर पांडे और रघुवंशी को गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कथित तौर पर विधायक त्रिपाठी ने टिकट के लिए 90 लाख रुपये की मांग की थी।

Recommended Video

    MCD Election 2022: AAP MLA के साले समेत 3 Arrest, टिकट के लिए मांगे 90 लाख | वनइंडिया हिंदी*News
    Delhi MCD Election

    एसीबी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत कर्ता गोपाल खारी ने कहा कि उसने अखिलेशपति त्रिपाठी को 35 लाख रुपये और वजीरपुर विधायक राजेश गुप्ता को 20 लाख रुपये रिश्वत के रूप में दिए। अब ऐसी आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही एसीबी की टीम अखिलेश के साथ-साथ विधायक राजेश को भी गिरफ्तार करेगी। तो वहीं, इस मामले के सामने आ जाने के बाद पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस तरह और लोगों से भी पैसे तो नहीं लिए गए। यह मामला आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता से जुड़ा हुआ है।

    जानकारी के मुताबिक, गोपाल खारी नाम के कार्यकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी अपनी शिकायत में बताया कि मैं साल 2014 से आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ा हुआ हूं। मैंने पिछली बार भी टिकट का प्रयास किया था, लेकिन मुझ टिकट नहीं मिल पाया था। गोपाल खारी ने बताया कि इस बार कमला नगर सीट रिजर्व हो गई। इस सीट के लिए मैंने अपनी पत्नी शोभा खारी के लिए आम आदमी पार्टी से टिकट हासिल करने की प्रसासरत था। 09 नवंबर की शाम को मैं विधायक अखिलेश त्रिपाठी से मिला तो उन्होंने कहा, 'टिकट तो तुम्हारी पत्नी को मिल जाएगा, मगर 90 लाख रुपए देने पड़ेंगे। अगर 90 लाख नहीं दोगे तो टिकट नहीं मिलेंगा।'

    गोपाल खारी ने अपने शिकायती पत्र में बताया, विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के साले, जिसका नाम ओम सिंह है को मैंने 25 लाख रुपए इकट्ठा फोन किया। तो उन्होंने मॉडल टाउन मॉल के बाहर एक लाल कमीजे पहने युवक को पैसे देने के लिए तो मैंने उस लड़के को पैसे दे दिए। इसके बाद 11 नवंबर को 10 लाख रुपए दे दिए। गोपाल खारी ने बताया कि इसके बाद 12 नवंबर को मैने अखिलेशपति त्रिपाठी के कहने पर विधायक राजेश गुप्ता को 20 लाख रुपए दे दिए थे। इसके बाद ओम सिंह ने कहा 35 लाख रुपए टिकट मिलने के बाद देने होंगे। आरोप लगाया कि AAP पार्टी ने नगर निगम पार्षद के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की, लेकिन मेरी पत्नी को टिकट नहीं मिला।

    इसके बाद ओम सिंह ने कहा कि भरोसा दिया कि अगले चुनाव में टिकट दिया जाएगा। साथ ही रिश्वत की रकम वापस लौटाने का ऑफर भी दिया। शिकायतकर्ता गोपाल खारी ने बाद में इसकी शिकायत ACB से की और साक्ष्य के तौर पर रिश्वत देते समय रिकॉर्ड किया वीडियो भी एजेंसी को मुहैया करवाया। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और ओम सिंह अपने साथी शिवशंकर पांडे और प्रिंस रघुवंशी के साथ घूस के 33 लाख रुपये लेकर शिकायतकर्ता के घर पहुंचा। तो यहां पहले से मौजूद ACB तीनों को कैश के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+