Delhi Airport अलर्ट! मौसम के कारण उड़ानों के समय में बदलाव,फ्लाइट पकड़ने से पहले ये खबर ज़रूर पढ़ें

Delhi Airport: दिल्ली NCR में शनिवार को देर रात और रविवार सुबह में भारी बारिश हुई। तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई। साथ ही इसका असर हवाई यात्रा पर भी देखने को मिला। दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट के टाइमिंग में बदलाव किया गया। इसको लेकर दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली एयरपोर्ट ने जो एडवाइजरी जारी की है। उसमें कहा गया है कि, 'पिछली रात के प्रतिकूल मौसम के कारण कुछ उड़ानों पर असर पड़ा है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति नियमित रूप से जांचते रहें और नवीनतम जानकारी के लिए एयरलाइन कर्मचारियों के संपर्क में रहें।'

Delhi Airport

इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

वहीं इंडिगो ने भी दिल्ली एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी किया है। जिसमें लिखा गया है कि, पिछली रात दिल्ली में खराब मौसम के कारण हवाई अड्डे पर परिचालन प्रभावित हुआ है। यद्यपि मौसम में सुधार हुआ है, फिर भी उड़ानों के प्रस्थान, आगमन और ग्राउंड हैंडलिंग में देरी संभव है, क्योंकि एयरसाइड पर भीड़भाड़ बनी हुई है। हम यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे अपनी यात्रा की योजना पर्याप्त अतिरिक्त समय के साथ बनाएं, क्योंकि हवाई अड्डे की ओर जाने वाले मार्गों पर जलभराव के कारण कठिनाई हो सकती है। वास्तविक समय की जानकारी के लिए कृपया हमारी वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपनी उड़ान की स्थिति जांचें। आपके धैर्य और निरंतर सहयोग के लिए हम हार्दिक आभार प्रकट करते हैं। हम आपको सुरक्षित रूप से आपके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत हैं।

ये भी पढ़ें Delhi Weather: दिल्ली-NCR में भारी बारिश, आंधी-तूफान, ट्रैफिक-फ्लाइट्स प्रभावित, आज भी रेड अलर्ट जारी

Air india ने यात्रियों से की अपील

वहीं Air India ने भी अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि, पिछली रात आए तूफान और तेज़ हवाओं के कारण उत्तरी भारत के कई हिस्सों में उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। इसके चलते, हमारी दिल्ली हब से आने-जाने वाली कुछ उड़ानों को दूसरे स्थानों पर मोड़ना पड़ा। इसका असर दिन भर की उड़ान समय-सारणी पर भी पड़ सकता है। हम संचालन को सामान्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यात्रियों से अनुरोध है कि वे हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति अवश्य जांच लें।

'यात्रा से पहले अपने उड़ान की स्थिति चेक करते रहें'

SpiceJet ने भी अपने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि, दिल्ली (DEL) में खराब मौसम (आंधी-तूफान) के कारण सभी प्रस्थान/आगमन और उससे जुड़ी उड़ानों पर असर पड़ सकता है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति spicejet.com पर जाकर नियमित रूप से जांचते रहें।

ये भी पढ़ें Delhi Weather: दिल्ली में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी-बारिश से 2 की मौत! उड़ानें डायवर्ट,कई इलाकों में बिजली गुल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+