Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिवाली पर पटाखों ने बिगाड़ी दिल्ली की हवा, प्रदूषण कम करने के लिए किया जा रहा है पानी का छिड़काव

पटाखों पर बैन के बावजूद भी दिल्ली में दिवाली पर जमकर आतिशबाजी हुई। यही वजह है कि दिल्ली सहित पूरे एनसीआर की हवा जहरीली हो गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बहुत ज्यादा खराब हो गया। आनंद विहार में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। इसके चलते दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की ओर से आनंद विहार फुट ओवर ब्रिज के आसपास के क्षेत्र में पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

delhi aqi

Recommended Video

    Diwali 2022: दिवाली के पटाखों से ख़तरनाक हुआ Delhi NCR का Pollution | वनइंडिया हिंदी |*News

    मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान के मुताबिक दीपावली की रात 12 बजे दिल्ली का AQI 323 दर्ज किया गया। जबकि नोएडा में भी खराब वायु गुणवत्ता का असर देखने को मिल रहा है। यहां AQI 342 दर्ज किया गया। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण दिल्ली विवि और आनंद-विहार क्षेत्र में दर्ज किया गया है। दिल्ली विवि क्षेत्र में AQI 365 तक पहुंच गया।

    बैन के बावजूद भी दिल्ली में लोगों ने की जमकर आतिशबाजी
    हर बार दिल्ली में दिवाली के बाद AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है। इसकी वजह से इस बार पटाखों पर बैन लगाया गया था। दिल्ली में पटाखों की खरीदी और बिक्री पर भी रोक थी। बावजूद इसके लोगों ने कहीं ने कहीं से पटाखों को खरीदा और जमकर आतिशबाजी की। आतिशबाजी का क्रम देर रात तक चलता रहा। यही वजह है कि मंगलवार की सुबह से ही दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब हो गया है।

    दिल्ली में इसलिए भी हुई हवा ज्यादा खराब
    एक ओर दिल्ली में जहां पर पटाखों पर बैन लगाया था। वहीं, बॉर्डर प्रदेशों जैसे हरियाणा, यूपी, राजस्थान सहित अन्य जगहों पर पटाखों पर बैन नहीं था। ऐसे में यहां के लोगों ने बिना रोक-टोक के जमकर आतिशबाजी की। इसके चलते भी दिल्ली की हवा खराब हो गई। दिल्ली के अलावा नोएडा और फरीदाबाद की हवा खराब हो गई है। यहां पर भी वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।

    ये भी पढ़ें- Gujarat के वडोदरा में दिवाली की रात हुआ पथराव और आगजनी, पेट्रोल बम से वाहनों में लगाई आग

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+