Delhi pollution: दिवाली के बाद दिल्ली में हवा की गुणवत्ता रिकॉर्ड में सबसे खराब, AQI पहुंचा 533 पर

Delhi pollution: दिवाली के बाद दिल्ली में हवा की गुणवत्ता रिकॉर्ड में सबसे खराब, AQI पहुंचा 533 पर

नई दिल्ली, 06 नवंबर: दिल्ली में दिवाली के दिन पटाखों पर प्रतिबंध लगाना विफल रही है। दिवाली के बाद से दिल्ली में हवा की गुणवत्ता रिकॉर्ड सबसे खराब स्थिति में है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली के मुताबिक दिल्ली में शनिवार (06 नंवबर) की सुबह भी समग्र वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 533 पर है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली की हवाओं में फिलहाल जहरीली गैस ज्यादा है। बिना मास्क लगाए लोगों को बाहन निकलने की सलाह नहीं दी गई है।

Recommended Video

    Delhi Pollution: Delhi में सांस लेना मुश्किल, लगातार बढ़ता जा रहा है वायु प्रदूषण | वनइंडिया हिंदी
    DELHI AQI

    दिवाली के एक दिन बाद शुक्रवार (05 नवंबर) को भी समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 'गंभीर' श्रेणी में थी। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 462 था। जो दिवाली के दो दिन बाद यानी शनिवार (06 नवंबर) को और भी ज्यादा बढ़ गया है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 533 पर पहुंच गया है। 2015 के बाद से दिवाली के बाद दिल्ली में यह सबसे खराब एक्यूआई था।

    सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सहित विपक्षी दलों को दिवाली पर लोगों को पटाखें फोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए दोषी ठहराया। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भी विपक्षी दलों पर पटाखा प्रतिबंध के मुद्दे को "धार्मिक रंग" देने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले लोगों से 1 जनवरी तक पटाखे नहीं फोड़ने का आग्रह किया था।

    बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा' माना जाता है। वहीं 51 और 100 के बीच को 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है। उसके बाद 101 और 200 को 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है। 201 और 300 को 'खराब' कैटेगरी में, 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+