Delhi air pollution: सांस लेने लायक नहीं है दिल्ली की हवा, गुणवत्ता पहुंची 'बहुत खराब' श्रेणी में

Delhi air pollution: सांस लेने लायक नहीं है दिल्ली की हवा, गुणवत्ता पहुंची 'बहुत खराब' श्रेणी में

दिल्ली, 04 दिसंबर: राजधानी दिल्ली के लोगों को अभी वायु प्रदूषण से निजात मिलती नहीं दिखा रही है। हालांकि, गुरुवार (02 दिसंबर) को हुई हल्की बारिश के बाद चली हवाओं से वायु प्रदूषण में मामूली सुधार हुआ है। लेकिन दिल्ली की हवा सांस लेने लायक नहीं हैं। हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। बता दें, शुक्रवार 3 दिसंबर को भी दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में रिकॉर्ड की गई।

delhi air pollution news: Delhi air is not breathable, quality reaches very poor category

Recommended Video

    Delhi Air Pollution: आज फिर Delhi में बढ़ेगा Pollution ! सांस लेने लायक नहीं है हवा | वनइंडिया हिंदी

    हवा के बेहद खराब श्रेणी में पहुंचे के इस कारण दिल्ली वाले प्रदूषण भरी हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार और रविवार को हवाएं धीमी रहेंगी जिसकी वजह से प्रदूषण में इजाफा हो सकता है। तो वहीं, न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने दिल्ली की कुछ तस्वीरे शेयर की है, जिनमें सुबह के समय कोहरा दिखाई दे रहा है। हालांकि, सफर के पूर्वानुमान के अनुसार, बीते गुरुवार को बारिश और उसके बाद चली हवाओं की वजह से प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है। लेकिन अगले दो दिनों तक हवाएं कमजोर रहेंगी। जिसकी वजह से प्रदूषण स्तर बढ़ेगा।

    पूर्वानुमान के मुताबिक, हवाओं में तेजी आना 5 दिसंबर से शुरू होगी, लेकिन प्रदूषण का स्तर बेहद खराब ही रहेगा। बादलों के छाने और मिक्सिक लेयर के कम होने की वजह से भी प्रदूषण में बहुत अधिक कमी नहीं आएगी। आईआईटीएम पुणे के अनुसार, 3 दिसंबर को प्रदूषण में सुधार हुआ और यह गंभीर से बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया। 4 और 5 दिसंबर को भी प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब बनी रहेगी। 5 दिसंबर को हवाएं कुछ तेज होगी और 6 दिसंबर को बारिश की संभावना है। ऐसे में प्रदूषण के स्तर में अधिक इजाफा होने की संभावना नहीं है।

    यहां की हवा सबसे खराब

    जहांगीरपुरी 409
    नरेला 392
    मुंडका 392
    वजीरपुर 390
    विवेक विहार 389

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+