द‍िल्‍ली सरकार ने NBCC पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना, कंपनी पर इस महीने लगा दूसरी बार जुर्माना

द‍िल्‍ली सरकार ने NBCC पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना, कंपनी पर इस महीने लगा दूसरी बार जुर्माना

नई दिल्ली, 17 दिसंबर: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार (17 दिसंबर) को कहा कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड (एनबीसीसी) पर प्रतिबंध के बावजूद निर्माण कार्य चलने को लेकर एक करोड़ का जुर्माना लगाया है। दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वायु प्रदूषण को लेकर फिलहाल दिल्ली में निर्माण कार्य और तोड़फोड़ के काम पर रोक है। प्रतिबंध के बावजूद नेताजी सुभाष नगर में एनबीसीसी का निर्माण कार्य चल रहा था। एनबीसीसी पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है और निर्माण स्थल को सील कर दिया गया है।

nbcc

जानकारी के मुताबिक प्रदूषण निकाय ने एक करोड़ का जुर्माना लगाते हुए निर्माण एजेंसी को नेताजी सुभाष नगर में निर्माण कार्य तत्काल रोकने का आदेश दिया है। बता दें कि ये दिसबंर 2021 में दूसरी बार है जब भारत सरकार की कंस्‍ट्रक्‍शन कंपनी पर बड़ी कार्रवाई हुई है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, 03 दिसंबर 2021 को भी नेताजी सुभाष नगर निर्माण स्थल पर पाबंदी का उल्लंघन करने के मामले में एनबीसीसी को 5लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। लेकिन फिर भी वहां निर्माण कार्य चल रहा था। हमें जानकारी मिली थी कि वहां रात को निर्माण कार्य किया जा रहा है।

गोपाल राय ने कहा कि वायु प्रदूषण को लेकर दिल्ली में फिलहाल सभी कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन कार्यों पर बैन है। उसके बाद भी उल्लंघन पाया गया है और वो भी दूसरी बार, इसलिए हमने जुर्माना लगाया है। गोपाल राय ने कहा कि जो कोई भी इस नियम का उल्लंघन करेगा दिल्ली सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। दिल्ली सरकार ने इसके लिए 11 नाइट पेट्रोलिंग दस्ता का भी गठन किया है, जो रात में निर्माण कार्य और तोड़फोड़ के कामों पर नजर रखती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+