महज 90 सेकेंड में भ्रूण के दिल का किया सफल ऑपरेशन, AIIMS के डॉक्टरों ने हर किसी को चौंकाया
Delhi Aiims: महज 90 सेकेंड के भीतर महिला के गर्भ के भीतर भ्रूण के दिल का एम्स के डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन किया है। यह ऑपरेशन महज 90 सेकेंड के भीतर किया गया।

दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। डॉक्टरों ने गर्भवती मां के पेट के भीतर ही ही भ्रूण के भीतर दिल का सफल ऑपरेशन किया है। दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने यह सफल ऑपरेशन करके हर किसी को चौंका दिया है। डॉक्टरों ने इस ऑपरेशन को महज 90 सेकेंड के भीतर किया है। मां की कोख के भीतर बच्चा जिसके दिल का आकार मुश्किल से एक अंगूर के आकार के बराबर रहा होगा उसके बलून डाइलेशन प्रोजीसर सफलतापूर्वक करके हर किसी को चौंका दिया है। गौर करने वाली बात है कि यह ऑपरेशन दुनियाभर में काफी दुर्लभ माना जाता है। अगर डॉक्टरों ने यह ऑपरेशन नहीं किया होता तो बच्चा दिल की बीमारी के साथ जन्म लेता और कुछ ही समय जीवित रह पाता। लेकिन डॉक्टरों के इस सफल ऑपरेशन के बाद अब बच्चा बिल्कुल स्वस्थ्य पैदा होगा।
जिस मां का यह ऑपरेशन किया गया, उनकी उम्र 28 वर्ष है और वह इससे पहले 3 बार गर्भपात करा चुकी हैं, लिहाजा महिला के लिए यह काफी मुश्किल वक्त था। एम्स की ओर से कहा गया है कि महिला और उसके पति को बच्चे के बारे में जानकारी दी गई थी। दोनों ने बावजूद इसके बच्चे को पैदा करने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने इस मुश्किल ऑपरेशन का विकल्प दोनों के सामने रखा, जिसके लिए दोनों तैयार हो गए। इसके बाद एम्स की कार्डियोथोरासिक साइंसेज सेंटर में यह ऑपरेशन किया गया।
जानकारी के अनुसार इस ऑपरेशन को कई विभाग की टीम ने मिलकर किया। इसके लिए इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट्स और फीटल मेडिसिन स्पेशलिस्ट भी शामिल थे। साथ ही कार्डिएक एनेस्थिसिया, ऑब्सट्रेट्रिक्स और गाइनेकॉलोजी की टीम इस ऑपरेशन में शामिल थी। फिलहाल भ्रूण और मां पूरी तरह से ठीक हैं। अगर बैलून डायलेशन प्रॉसिजर की बात करें तो इसमे अल्ट्रासाउंड का इस्तेमाल करके मां के पेट में एक सुईं डाली जाती है, जोकि वॉल्व में आई बाधा को हटा देती है और दिल में खून का बहाव सामान्य हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications