Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Acid Attack: एसिड के खुदरा बिक्री पर रोक लगाने को लेकर DCW ने गृह विभाग को भेजा नोटिस, मांगी रिपोर्ट

दिल्ली में एक 17 वर्षीय लड़की पर एसिड हमले के बाद दिल्ली महिला आयोग ने एसिड के खुदरा बिक्री पर रोक लगाने को लेकर गृह विभाग को नोटिस भेजा है।

delhi acid attack

दिल्ली के द्वारका में एक 17 वर्षीय लड़की पर एसिड हमले की घटना ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी बीच महिला आयोग ने दिल्ली सरकार के गृह विभाग को नोटिस जारी करके एसिड के खुदरा बिक्री पर रोक लगाने को लेकर रिपोर्ट मांगी है। वहीं, इससे पहले मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस कमीश्नर को जांच के आदेश दे दिए हैं।

आपको बता दें कि बुधवार की सुबह करीब 7 बजकर 30 मिनट पर लड़की अपनी बहन के साथ जा रही थी। इसी दौरान आए दो बाइक सवारों ने उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया। हालांकि, पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी सुबह 9 बजे मिली। वहीं, घटना के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

लड़की की हालत है गंभीर
एसिड अटैक की शिकार लड़की को सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। लड़की ने अपने पहचान के दो लोगों पर घटना को अंजाम देने का शक जताया है। लड़की के पिता ने पत्रकारों से बताया कि एसिड बेटी के दोनों आंखों में गया है। घटना के वक्त लड़की की छोटी बहन भी मौजूद थी। जब आरोपियों ने लड़की पर तेजाब डाला तो छोटी बहन घबरा गई। वह तुरंत घर भागकर गई और परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी।

8 प्रतिशत जल गया है लड़की का चेहरा
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका डीसीपी ने बताया कि लड़की का 8 प्रतिशत चेहरा जल गया है। फिलहाल एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके, इसके लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है और कई जगहों पर दबिश भी दा जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- 'सब्जी की तरह बिक रहा एसिड', छात्रा पर तेजाब फेंकने की घटना पर स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को दिया नोटिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+