AAP नेता राघव चड्ढा कोरोना पॉजिटिव, Tweet करके दी जानकारी
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली जल बोर्ड के वाइस चेयरमैन राघव चड्ढा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने Twitter पर लिखा है कि मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है लेकिन मेरे कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं, लेकिन सावधानी के मद्देनजर मैं कुछ दिन घर पर आइसोलेट रहूंगा और मैं उन लोगों से अपील करता हूं जो कि पिछले दिनों मेरे संपर्क में आए हैं, वो भी अपना कोरोना टेस्ट करा लें और सारी सावधानी बरतें क्योंकि खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
Recommended Video

मालूम हो कि देश में एक बार फिर से कोरोना के मरीजों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,854 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद संक्रमित केसों की संख्या संख्या 1,12,85,561 हो गई है, जबकि बीते 24 घंटे में 126 लोगों की मौत हुई है।

जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,58,189 हो गई है। जबकि देश में एक्टिव केस इस वक्त 1,89,226 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,09,38,146 है। यही नहीं भारत में बुधवार तक कोरोना के लिए कुल 22,42,58,293 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,78,416 सैंपल टेस्ट अकेले ही कल हुए हैं। (देखें Tweet)
दिल्ली में कोरोना की स्थिति
जहां तक राजधानी दिल्ली की बात है तो आपको बता दें कि यहां एक बार फिर से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। कल यहां कोविड 19 के नए केसों की संख्या 350 के पार हो गई है। आपको बता दें कि कल दिल्ली में कोरोना से 3 मरीजों की मौत हुई है। हालांकि 279 मरीज ठीक भी हुए हैं। मालूम हो कि इससे पहले 13 जनवरी को कोरोना के 357 मामले सामने आए थे।












Click it and Unblock the Notifications