Rajendra Pal Gautam Resigns: मंत्री राजेंद्र गौतम का इस्तीफा, हिंदू देवी-देवताओं पर दिया था विवादित बयान

Religious Conversion

Delhi Minister Rajendra pal gautam resigned: दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र गौतम ने अपना इस्तीफा दे दिया है। राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार को ट्वीट करते हुए अपने इस्तीफे की जानकारी दी। हाल ही में वह हिंदू देवी-देवताओं पर बयान से चर्चा में आए थे, जिसके बाद जमकर बवाल भी मचा था। मंत्री गौतम ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जहां मौजूद लोगों ने कई हिंदू देवताओं का बहिष्कार करने की शपथ ली।

 Rajendra Pal Gautam resigns

इस्तीफे देकर लिखी ये बात

उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र ट्वीट करते हुए लिखा- आज महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव दिवस है एवं दूसरी ओर मान्यवर कांशीराम साहेब की पुण्यतिथि भी है। ऐसे संयोग में आज मैं कई बंधनों से मुक्त हुआ और आज मेरा नया जन्म हुआ है। अब मैं और अधिक मजबूती से समाज पर होने वाले अत्याचारों व अधिकारों की लड़ाई को बिना किसी बंधन के जारी रखूंगा।

मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने अपने इस्तीफे के बाद कहा कि देश के कई करोड़ लोगों द्वारा दोहराई जाने वाली शपथों से इस तरह का मुद्दा बनाया गया है। बीजेपी ने इसे एक मुद्दा बना दिया है, मेरा और मेरी पार्टी का अपमान करने की कोशिश कर रहे हैं।

लगातार उठ रही थी इस्तीफे की मांग

याद दिला दें कि कुछ दिन पहले केजरीवाल सरकार में मंत्री गौतम एक 'धर्मांतरण कार्यक्रम' शामिल हुए थे, जहां उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद से केजरीवाल सरकार और उनके मंत्री लगातार घिरते रहे। बीजेपी लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक सीएम अरविंद केजरीवाल भी उनसे काफी नाराज थे। बीजेपी ने इस मुद्दे को उठाकर आप पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था।

आपको बता दें कि दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का दहशरे के बाद एक कार्यक्रम का वीडियो वायरल हुआ था। जहां कई लोगों ने हिंदू देवताओं के बहिष्कार करते हुए शपथ ली। इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा लगातार उनपर और केजरीवाल सरकार पर हिंदूओं के अपमान का आरोप लगा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+