आतिशी सरकार का बड़ा ऐलान, दिव्यांग व्यक्तियों को देगी 5000 हजार रुपये माशिक पेंशन

New Delhi: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार (AAP) ने दिव्यांगजनों के लिए बड़ी घोषणा की है। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ऐलान किया कि दिव्यांग व्यक्तियों को 5,000 रुपये मासिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के पीछे के उद्देश्य के रूप में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 'ईमानदारी के खजाने' को श्रेय दिया और कहा कि दिल्ली सरकार भारत में पहली सरकार होगी जो उच्च विशेष आवश्यकताओं वाले व्यक्तियों को पर्याप्त सहायता प्रदान करेगी।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार, दिल्ली में लगभग 2 लाख 82 हजार लोग Specially Abled हैं, इनमें से लगभग 1 लाख 20 हज़ार लोगों को हम पेंशन देते हैं। नियमों के अनुसार, जिन लोगों की Disability 42% से ज्यादा होती है, उनका UDID कार्ड बनता है और उन्हें ही पेंशन का अधिकार होता है।

Saurabh Bharadwaj

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार Specially Abled लोगों को अब हर महीने 5000 रुपए की आर्थिक मदद देगी। इतनी बड़ी राशि देने वाला दिल्ली देश का इकलौता राज्य है। इन Specially Abled लोगों की और ज्यादा मदद करने का दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने फैसला लिया है।

वहीं, बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमारी सरकार ईमानदारी से काम कर रही है और हमारा यह फैसला बीजेपी के उन आरोपों का जवाब है, जो यह अफवाह फैला रहे हैं कि दिल्ली सरकार घाटे में चल रही है।

भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आप के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि BJP की मानसिकता ख़राब है। इन्होंने 10,000 बस मार्शलों को नौकरी से निकाल दिया, कल DCW में कार्यरत 225 महिलाओं को नौकरी से निकाल दिया, जिनमें Rape Victims, समाज द्वारा सताई महिलायें भी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+