शिंदे गुट की ‘असली शिवसेना’ वाले फैसले पर दिल्‍ली AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज बोले- ये जो हुआ वो अनीति है

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्‍व वाली शिवसेना से असली शिवसेना महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने घोषित कर दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने अपने निर्णय में कहा शिंदे गुट की श‍िवसेना ही असली शिवसेना है। शिंदे गुट की शिवसेना को असली शिवसेना का दर्जा मिलने पर राजनीतिक दल अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त कर रहे हैं। इसी क्रम में दिल्‍ली सरकर के मंत्री और आम आदम पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने बयान दिया है।

 Delhi Minister Saurabh Bhardwaj

दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा

उद्धव ठाकरे की पार्टी की स्थापना बालासाहेब ठाकरे ने की थी। उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री के रूप में पार्टी शिवसेना का नेतृत्व कर रहे थे। इस पार्टी के विधायकों ने उनके के खिलाफ विद्रोह किया और नई पार्टी बनाने के लिए विपक्षी पार्टी के साथ गठबंधन किया और सरकार बना ली।

उन्‍होंने कहा अब महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष (राहुल नार्वेकर) कह रहे हैं कि एकनाथ शिंदे गुट असली पार्टी है। इसलिए, यह अन्याय है। ये जो हुआ ये अनीति है और स्पीकर का फैसला है तो इस पर कोर्ट में चैलेंज कर सकते हैं। मगर आजकल के माहौल के अंदर ये मानना कि स्पीकर जो भी हो पार्टी की राजनीति से उठकर निष्पक्ष रूप से कोई फैसला दें, आज के समय में ये मुश्किल भी दिखता है।

वहीं कपिल सिब्बल ने शिंदे गुट को असली शिवसेना करार दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहा "पटकथा बहुत पहले लिखी गई थी और यह सिर्फ एक तमाशा था जिसे हमें दिखाया जा रहा था. यही इस लोकतंत्र की जननी की त्रासदी है।"

बता दें 21 जून 2022 को एकनाथ शिंदे ने बगावती तेवर दिखाते हुए अपने सहयोगी विधायकों के साथ उद्धव ठाकरे की शिवसेना से अलग हो गए थे। अपने गुट के विधायकों के सहयोग के बल पर भाजपा के साथ मिलकर महाअघाडी सरकार को गिराकर सत्‍ता हासिल की थी।

21 जून, 2022 को शिवसेना में विभाजन के बाद उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे दोनों गुट अपनी शिवसेना को असली शिवसेना होने का दावा कर रहे थे बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने इस मामले में फैसला सुनाया और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना बताया। विधानसभा अध्‍यक्ष के इस फैसले के बाद शिवसेना के विभाजन के करीब 18 महीने बाद एकनाथ शिंदे गुट की इस मुद्दे पर जीत हुई हैं। लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्‍ट्र में शिंदे गुट की शिवसेना की ताकत और बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+