Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भाजपा पर जमकर बरसे दिल्‍ली आप सरकार के मंत्री गोपाल राय, बोले- जेल का जवाब जीत से देना है

दिल्‍ली के त्‍यागराज नगर में आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं का महासम्‍मेलन किया। जिसमें बड़ी संख्‍या में कार्यकताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए दिल्‍ली सरकार के पर्यावरण मंत्री भाजपा की सरकार में आप सरकार के मंत्रियों और सांसदों पर हो रही कार्रवाईयों पर जमकर गुस्‍सा निकाला।

gopal rai

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिल्‍ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा आप में से पूछते हैं कि अगर केजरीवाल जेल चले गए तो सरकार कैसे चलेगी, आम आदमी पार्टी कैसे चलेगी? केजरीवाल के साथ सभी साथियों ने बात कहीं उनके बाद मैं भी ये ही कहूंगा कि अगर अरविंद केजरीवाल जेल में रहें या देश के किसी भी कोने में रहें, दिल्‍ली की सरकार अरविंद केजरीवाल ही चलाएंगे और आम आदमी पार्टी भी अरविंद केजरीवाल ही चलाएंगे।

गोपाल राय ने कहा अगर भाजपा भारतीय जनता पार्टी अरविंद केजरीवाल को जेल में डालती है तो हमारी जिम्‍मेदारियां डबल हो जाती हैं। जैसे जेल के अंदर अरविंद केजरीवाल की जिम्‍मेदारी डबल हो जाती है उन्‍हें तानाशाही रवैय्ये का भी मुकाबला करना है और जेल के अंदर से दिल्‍ली की सरकार भी चलाना है, उसी तरह से हमारी जिम्‍मेदारी भी डबल हो जाती है। पीछे से किसी चीज का मुकाबला नहीं होता है आगे से होता है, अगर भाजपा केजरीवाल को जेल में डालने की जुर्रत करती है तो हमें इसका जवाब देना होगा जेल का जवाब वोट से देना होगा।

बता दें मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय राजधानी में हर घर का दौरा करने और भारतीय जनता पार्टी की 'साजिशों' का पर्दाफाश करने का आग्रह किया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि 2024 के लोकसभा चुनावों में उन्हें कोई सीट नहीं मिले।

आप कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के दौरान, केजरीवाल ने उन्हें हर घर में पूछताछ करने का भी निर्देश दिया कि क्या निवासी चाहते हैं कि गिरफ्तारी की स्थिति में भी वह जेल से मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहें या क्या उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
उन्‍होंने कहा "मुझे मुख्यमंत्री पद की कोई लालसा नहीं है। मैं शायद दुनिया का पहला मुख्यमंत्री हूं जिसने 49 दिनों के बाद बिना किसी के कहे इस्तीफा दे दिया।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+