दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने मेट्रो के आगे कूदकर की खुदकुशी
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर ने मेट्रो रेल के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार दोपहर को दिल्ली के वेस्ट उत्तम नगर की है। मरने वाले की पहचान दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हंसराम के रूप में हुई है। कथित तौर पर हंसराम ने मेट्रो के सामने कूदकर जान दे दी। हंसराम के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर हंसराम के मेट्रो के सामने कूदकर जान दे देने की घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हंसराम किसी बीमारी से पीड़ित थे, इसको लेकर वो भारी मानसिक तनाव से गुजर रहे थे और कुछ समय से काफी परेशान थे।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications