दिल्ली: करावल नगर में संदिग्ध हालत में मिली 13 साल के लड़के की लाश, नाबालिग गिरफ्तार
दिल्ली: करावल नगर में सदिग्ध हालत में मिली 13 साल के लड़के की लाश, नाबालिग गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली के करावल नगर में गुरुवार दोपहर को 13 साल के एक लड़के की लाश संदिग्ध हालत में पाई गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है, जिसे मृतक का साथी बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि दोनों नाबालिग लड़के आपस में किसी बात को लेकर झगड़े जिसके बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी ने अपने साथी की हत्या कर दी। पुलिस कई दूसरे पहलुओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications