दिल्ली: 'स्टंट' दोहराने में गई 10 साल के मासूम की जान, देखता था मोबाइल पर स्टंट के VIDEO
दिल्ली, 24 जून: कम उम्र में मासूम बच्चों को मोबाइल फोन देना कितना खतरनाक साबित हो सकता है, इसका एक उदाहरण देश की राजधानी दिल्ली से सामने आया है। दरअसल, यहां एक मासूम बच्चे को मोबाइल फोन पर देखे गए वीडियो 'स्टंट' को दोहराना इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान ही गंवानी पड़ गई। यह मामला उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करतार नगर का है। पुलिस ने बताया कि बुधवार (22 जून) शाम रस्सी 'स्टंट' दौहराने के दौरान रस्सी 10 साल के मासूम के गले में लिपट गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

मासूम बच्चे की शिनाख्त नौ वर्षीय हार्दिक सिंह के रूम में हुई है। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय नौ वर्षीय हार्दिक अपनी मां के साथ घर पर अकेला था। न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, हार्दिक दूसरी मंजिल के एक कमरे में रस्सी कूदने का खेल खेल रहा था। उसके पास ही दीवार से सटी एक चारपाई (खाट) खड़ी थी। अचानक उसकी रस्सी चारपाई के पाए (उसके पैर) में उलझी और हार्दिक के गले में रस्सी का फंदा लगया। कूदने की वजह से झटका लगा और हार्दिक वहीं लटका रह गया। बराबर वाले में कमरे मां अपने दूसरे बच्चे को सुला रही थी।
जब वो हार्दिक को देखने आई तो उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी और बाकी परिजन वहां इकट्ठा हो गए। फौरन हार्दिक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, माता-पिता का रोते-रोते बुरा हाल है। इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परिवार के मुताबिक 10 साल का हार्दिक मोबाइल फोन पर काफी स्टंट के वीडियो देखता था। बुधवार शाम भी वह अपने कमरे में रस्सी कूद रहा था।
उसी दौरान बच्चे ने एक स्टंट दोहराने की कोशिश की। इसी बीच रस्सी उसके गले में लिपट गई जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और इसके बाद वह बेहोश हो गया। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि दुर्घटनावश मौत होने और किसी के भी कोई मामला दर्ज नहीं कराने के कारण पुलिस ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने बताया कि लड़के के पिता एक इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी में काम करते हैं और मां गृहिणी हैं।












Click it and Unblock the Notifications