Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Dehli coldest day: ठंड से कांप रही दिल्ली में तापमान पहुंचा 2.8 डिग्री, इस सीजन का सबसे ठंडा दिन

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में पहले से शीतलहर का Red Alert जारी किया हुआ है और कहा है कि लोगों को ठंड से कोई राहत अगले तीन दिनों तक नहीं मिलने वाली है।

Dehli coldest day: देश की राजधानी दिल्ली इस वक्त घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। गुरुवार सुबह सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री पहुंच गया है जो कि इस सीजन में सबसे कम है। आपको बता दें कि बुधवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 4. 4 डिग्री था जो कि आज और ज्यादा लुढ़क गया है। इससे पहले 1 जनवरी 2020 को सफदरजंग का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

शीतलहर का Orange Alert जारी

भारतीय मौसम विभाग ने यहां पर पहले से शीतलहर का Orange Alert जारी किया हुआ है और कहा है कि लोगों को ठंड से कोई राहत अगले तीन दिनों तक नहीं मिलने वाली है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में अगले तीन दिनों तक भारी ठंड को झेलना ही पड़ेगा। यहां दिन में धूप नहीं निकलेगी और ठिठुरन बढ़ेगी।

Dehli coldest day

उसने इसके पीछे कारण पश्चिमी विक्षोभ का एक्टिव होना बताया है। उसका कहना है कि पहाड़ों पर इस वक्त बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। अगले 24 घंटों के अंदर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश औऱ बर्फबारी होगी, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में जबरदस्त रूप से सर्दी का इजाफा होगा। मौसम विभाग का अनुमान कहता है कि दिल्ली में 5 से 7 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस या इससे कम रह सकता है।

यहां हो सकती है बारिश

आईएमडी का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट होगी और ठंड में इजाफा होगा। बारिश और शीतलहर का ये दौर 7 जनवरी के बाद कम होगा लेकिन तब तक हर किसी को काफी एहतियात बरतने की जरूरत है।

Dehli Weather Today:

122 साल में दिसंबर सबसे गर्म

हालांकि इससे पहले मौसम विभाग ने जो जानकारी दी थी, वो काफी चौंकाने वाली और चिंता पैदा करने वाली है क्योंकि उसने कहा था कि दिसंबर 2022 इंडिया में 122 साल में सबसे गर्म रहा। इस महीने में तापमान के हर प्रारूप में इजाफा हुआ है। दिसंबर में गर्मी का बढ़ना अच्छा संकेत नहीं है इसलिए वज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+