'अब तो सबूत हैं, कब होगी बृजभूषण की गिरफ्तारी'? दिल्ली पुलिस से DCW चीफ स्वाति मालिवाल का सवाल

बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं। यौन शोषण के मामले में दिल्ली पुलिस ने जो चार्जशीट तैयार की है, उसमें सिंह के खिलाफ कुछ सबूत नजर आ रहे। जिससे ये लग रहा कि महिला खिलाड़ियों की शिकायत सही है। ऐसे में अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सरकार और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है।

स्वाति मालिवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अदालत में ठोस सबूत पेश किए हैं। मैं दिल्ली पुलिस से पूछना चाहती हूं कि उन्होंने उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया, जबकि वे जानते थे कि वो पहलवानों का यौन उत्पीड़न करते हैं। केंद्र सरकार को ये भी जवाब देना चाहिए कि क्यों अभी तक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।

DCW chief Swati Maliwal

उन्होंने आगे कहा कि जिस आदमी की जगह जेल है, वो संसद में बैठकर कानून बनाएगा। ऐसे में मैं पूछना चाहती हूं क्या इसी तरह से बेटी आगे बढ़ेगी। वो बृजभूषण की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग करती हैं।

AAP ने भी साधा निशाना
वहीं दूसरी ओर बृजभूषण ने सवाल पूछने पर एक महिला पत्रकार का माइक तोड़ दिया। इसको लेकर भी AAP ने उन पर निशाना साधा है। पार्टी ने ट्विटर पर लिखा कि पीएम मोदी के लाडले सांसद बृजभूषण सिंह की सरेआम गुंडागर्दी। महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने वाले बृजभूषण ने अब महिला पत्रकार के साथ बदतमीजी कर उनका माइक तोड़ डाला। मोदी जी को शर्म आनी चाहिए जो ऐसे सासंद का बचाव कर रहे हैं जो बेटियों के साथ सरेआम दुर्व्यवहार करता है।

Recommended Video

    'अब तो सबूत हैं, कब होगी बृजभूषण की गिरफ्तारी'? दिल्ली पुलिस से DCW चीफ स्वाति मालिवाल का सवाल

    सबूत में क्या-क्या मिला?
    चार्जशीट के मुताबिक पुलिस को जांच में कुछ ऐसी तस्वीरें मिली हैं, जिसमें शिकायतकर्ता के करीब बृजभूषण शरण सिंह नजर आ रहे। इसके अलावा जिस जगह पर घटना बताई जा रही, वहां पर सांसद की फोन की लोकेशन थी। हालांकि बृजभूषण शुरू से इन आरोपों को खारिज कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+