डेनमार्क के राजदूत के दिल्ली में 'स्वागत' का खास तरीका, Video देख अब NDMC के छूट रहे पसीने

दिल्ली में स्वच्छता के तमाम दावों के बीच भारत में डेनमार्क के राजदूत का एक वीडियो सामने आने के बाद एनडीएमसी की नींद उड़ गई। निगम ने तत्काल एक्शन लिया है। दावा किया जा रहा है कि राजदूत फ्रेडी स्वेन की एक अपील के बाद हो रहा है। दरअसल, वीडियो को 360 डिग्री पर शूट किया गया है, जिसमें नई दिल्ली स्थित डेनमार्क के दूतावास के बाह का दृश्य दिखाया गया है और इसके लिए राजदूत ने अपनी अपील में कहा कि सिर्फ बातें नहीं यहां काम की भी जरूरत है। फिर क्या था वीडियो सामने आते ही आनन फानन में तत्काल प्लानिंग कर एनडीएमसी को एक्शन लेना पड़ा।

भारत में डेनमार्क के राजनयिक फ्रेडी स्वेन ने बुधवार को एक्स पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में दूतावास की इमारत के बाहर कूड़े का ढेर दिख रहा है। स्वेन ने वीडियो में अपील करते हुए कहा, "मुझे उम्मीद है कि कोई इसे सुनेगा और तो जरूर कार्रवाई करेगा।"

Danish Ambassador Freddy Sven

वीडियो में स्वैन ने आगे कहा, "महान, हरी और कूड़ा-कचरा नई दिल्ली में आपका स्वागत है। यहां हमारा डेनिश दूतावास है और वहां हमारा यूनानी दूतावास है। यह एक सर्विस लेन होनी चाहिए लेकिन यह कूड़े से भरी हुई है और लोग यहां जो कुछ भी करना चाहते हैं उसे करने के लिए यहां आते हैं...कोई और अच्छे शब्द नहीं, बस कार्रवाई..मेरे दोस्तों, धन्यवाद।"

वीडियो का अंत दूतावास की इमारत के पास फेंके गए कूड़े के 360-डिग्री शॉट के साथ हुआ। वीडियो के साथ स्वेन में इंग्लिश में कैप्शन में लिखा, "प्यारी और हरी-भरी नई दिल्ली। बातें तो बहुत की जाती हैं लेकिन एक्शन नहीं। इससे दुखी हूं।"

एक्स पर डैनिश राजदूत ने अपने पोस्ट के साथ रॉयल डेनिश दूतावास के आधिकारित अकाउंट को भी टैग किया। ऐसे में नई दिल्ली नगरपालिका समिति ने तुरंत कार्रवाई की और नागरिक निकाय ने साइट को साफ करने के लिए अधिकारियों को भेजा। बाद में एक वीडियो में डेनिश राजनयिक को एनडीएमसी के अधिकारियों के साथ भी देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+